35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मध्यरात्रि में कान्हा का प्राकट्य, पूजन-आरती के साथ गूंजे भजन-कीर्तन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई

लखनऊ। महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक पीएसी, उत्तर प्रदेश  आलोक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।

5sep3

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का मुद्दा ये खबर भी पढ़े : विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का मुद्दा

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद बृजलाल, पुलिस महानिदेशक रेलवे/जीआरपी उत्तर प्रदेश प्रकाश डी., अपर पुलिस महानिदेशक पावर कॉरपोरेशन उत्तर प्रदेश डॉ. रामकृष्ण स्वर्णकार, पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन लखनऊ डॉ. प्रीतिंदर सिंह, पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ अनुभाग  किरीट राठोड़, पुलिस उपमहानिरीक्षक भवन/कल्याण  मोहम्मद इमरान, 35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक अमित कुमार तथा सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।जन्माष्टमी के अवसर पर वाहिनी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान भजन, कीर्तन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। 

5sep31

श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण स्मरण किया।भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की प्रतीक्षा में कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली। जैसे-जैसे मध्यरात्रि नजदीक आई, भक्तों का उत्साह बढ़ता गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। इस दौरान मौजूद श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। अधिकारियों ने धर्म, कर्तव्य, सत्य और कर्मयोग के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन कर्तव्यनिष्ठा और कर्म के प्रति समर्पण का संदेश देता है।जन्माष्टमी समारोह के दौरान वाहिनी परिसर में देर रात तक भक्तिमय माहौल बना रहा। 

5sep3123

भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों के परिवारजनों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। पूरी वाहिनी परिसर में श्रद्धा, उल्लास और भक्ति का वातावरण नजर आया। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

यूजरनेम और पिन से उपभोक्ता की बढ़ेगी प्राइवेसी  व्हाट्सएप अपने यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर...
टेक-मित्र 
WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

10,001 एमएएच स्मार्टफोन बैटरी होने के बावजूद वजन 219 ग्राम भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन बाजार में,...
टेक-मित्र 
रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा