मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम पर सरकार ने लगाया निलंबन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी रूप से रोक दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह कदम देर रात भेजे गए एक गलत अलर्ट के बाद उठाया गया, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। 

'द हिंदू' की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने निलंबन के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है, हालांकि इसके पीछे किसी तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की आपदा प्रबंधन इकाइयों की ओर से जारी एक अलर्ट गलत प्राप्तकर्ता तक पहुंच गया था। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि यह अलर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क नंबर तक पहुंचा, जिसके बाद एहतियातन सेवा को रोक दिया गया।

सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर ये खबर भी पढ़े : सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ EOS-05 सैटेलाइट, भारत के चप्पे-चप्पे पर रखेगा नजर

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (एनडीएमए) ने 12 जून 2026 को सिस्टम को अस्थायी रूप से रोकने संबंधी एक एडवाइजरी जारी की। इसके बाद अधिकारियों ने सिस्टम की तकनीकी और परिचालन संबंधी समीक्षा शुरू कर दी है, ताकि सेवाओं को सुरक्षित रूप से बहाल किया जा सके।

सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट मोबाइल फोन पर तेज चेतावनी ध्वनि उत्पन्न कर सकते हैं और साइलेंट मोड को भी ओवरराइड कर सकते हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश में डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट्स की ओर से जारी किए गए एक अलर्ट के कारण आधी रात को फोन बजने लगे।

रिपोर्ट के अनुसार, यह निलंबन अस्थायी है और सेवा की बहाली तकनीकी समीक्षा के निष्कर्षों तथा एनडीएमए के अगले निर्देशों पर निर्भर करेगी। समीक्षा पूरी होने और सुरक्षा उपायों को मजबूत किए जाने के बाद आगे की जानकारी जारी की जाएगी। एनडीएमए और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर टेलीकम्युनिकेशन्स विभाग के तहत 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स' द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित इस सिस्टम को मई 2026 में लॉन्च किया गया था, जो भारत के इमरजेंसी रिस्पॉन्स फ्रेमवर्क को एक बड़ी मजबूती देता है।

सरकार के अनुसार, इस एडवांस्ड सिस्टम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह आपदाओं, आपातकालीन स्थितियों और जन-सुरक्षा से जुड़ी ज़रूरी जानकारी सीधे नागरिकों के मोबाइल फ़ोन पर रियल-टाइम में पहुंचा सके।

इस प्रणाली के कार्यान्वयन से पहले देशव्यापी परीक्षण भी किया गया था, जिसके दौरान मोबाइल उपयोगकर्ताओं को बीप ध्वनि के साथ 'इमरजेंसी अलर्ट' संदेश प्राप्त हुए थे। अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक आपदाओं, खराब मौसम और अन्य आपात स्थितियों के दौरान त्वरित एवं प्रभावी सूचना प्रसार सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर बढ़ा दबा भागलपुर। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा...
बिहार 
गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

यूजरनेम और पिन से उपभोक्ता की बढ़ेगी प्राइवेसी  व्हाट्सएप अपने यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर...
टेक-मित्र 
WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

10,001 एमएएच स्मार्टफोन बैटरी होने के बावजूद वजन 219 ग्राम भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन बाजार में,...
टेक-मित्र 
रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा