गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

खतरे के निशान से 110 सेमी ऊपर बह रही गंगा नदी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर बढ़ा दबा

भागलपुर। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहरा गया है। तीन सितंबर से शुरू हुआ जलस्तर में वृद्धि का सिलसिला बदस्तूर जारी है। पांच सितंबर की सुबह छह बजे स्पर संख्या सात के पास गंगा का जलस्तर 32.70 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान (31.60 मीटर) से 110 सेंटीमीटर ऊपर है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, चार सितंबर की शाम छह बजे इस क्षेत्र में गंगा का जलस्तर करीब 32.55 मीटर था।

इसके बाद अगले 12 घंटे के भीतर नदी के जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह सुबह 32.70 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में हो रही इस तेज वृद्धि के कारण नदी का पानी अब तटबंध के टो को छूने लगा है।

सरकारी नौकरी की मांग लेकर सड़क पर उतरे छात्र, वाटर कैनन से रोका ये खबर भी पढ़े : सरकारी नौकरी की मांग लेकर सड़क पर उतरे छात्र, वाटर कैनन से रोका

नदी का जलस्तर बढ़ने से इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध और उससे जुड़े स्परों पर भारी दबाव देखा जा रहा है। विशेष रूप से स्पर संख्या नौ पर नदी की तेज लहरों का सीधा दबाव बना हुआ है। पानी के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूरे प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आशंका जताई जा रही है कि यदि जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही, तो तटबंध की सुरक्षा के लिए चुनौती खड़ी हो सकती है।

जल संसाधन विभाग ने फिलहाल तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित बताया है, लेकिन स्थिति को देखते हुए निगरानी का स्तर काफी बढ़ा दिया गया है। विभागीय कर्मी दिन-रात तटबंध और स्परों की स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक अभियंता ई. नयन भारद्वाज ने बताया कि तटबंध की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। विभाग की विशेष टीम जलस्तर के उतार-चढ़ाव और तटबंध की सुरक्षात्मक स्थिति पर पल-पल की रिपोर्ट ले रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा परमार्थ निकेतन

ऋषिकेश। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के स्वागत के लिए परमार्थ निकेतन में तैयारियाँ श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ...
उत्तराखंड 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण की भक्ति में डूबा परमार्थ निकेतन

सीजीपीएससी भर्ती घोटाले मामले में ईडी ने की 30 लोगों से पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने 30 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग और...
छत्तीसगढ़ 
सीजीपीएससी भर्ती घोटाले मामले में ईडी ने की 30 लोगों से पूछताछ

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

शिक्षक दिवस पर शाहजहानी पार्क में जुटेंगे प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक भोपाल। शिक्षक दिवस के मौके पर आज शनिवार को...
बिहार 
स्थायी पद की मांग को लेकर आज भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध पर बढ़ा दबा भागलपुर। इस्माईलपुर-बिंदटोली तटबंध क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा...
बिहार 
गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, कमजोर तटबंध ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

बोलीं- हमारी आवाज दबाई नहीं जा सकती
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण पर इकरा हसन का विरोध

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ