दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला ने नया कीर्तिमान रचा है। डीपीए ने शिप-टू-शिप ट्रांसशिपमेंट में 12.7 मिलियन टन का सर्वकालिक उच्च आंकड़ा पार कर एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है।

दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि यह सफलता एक सितंबर, 2026 तक के संचालन में हासिल की गई है, जो कि शिप-टू-शिप ऑपरेशन्स के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह इसके ऑपरेशनल सफर में एक और अहम उपलब्धि है।

डीपीए कांडला ने एक्स पर जारी पोस्ट में इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बंदरगाह की बढ़ती समुद्री क्षमताओं, कुशल कामकाज और देश के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को बेहतर बनाने तथा बंदरगाह-आधारित विकास को बढ़ावा देने में इसकी अहम भूमिका को दर्शाती है।

यह उपलब्धि कांडला बंदरगाह की उच्च परिचालन दक्षता, आधुनिक समुद्री बुनियादी ढांचे और तेजी से बढ़ते व्यापारिक भरोसे को दर्शाती है।

शिप-टू-शिप ऑपरेशंस में उल्लेखनीय वृद्धि: लॉजिस्टिक्स लागत घटाने में मददगारशिप-टू-शिप (एसटीएस) ट्रांसशिपमेंट प्रक्रिया के तहत गहरे समुद्र में बड़े जहाजों (मदर वेसल्स) से छोटे जहाजों (डॉटर वेसल्स) पर माल का सीधे स्थानांतरण किया जाता है।

आंकड़ों के अनुसार डीपीए कांडला पोर्ट ने 70.03एमएमटी कार्गो हैंडल किया है और यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत का सबसे तेज प्रमुख पोर्ट बन गया।

 एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ? ये खबर भी पढ़े :  एथेनॉल या और कुछ , जानें  चीनी कीमहंगाई की असली वजह क्या ?

ये उपलब्धि पिछले फाइनेंशियल ईयर के मुकाबले 32 दिन पहले हासिल की गई, साथ ही इसमें साल-दर-साल 23.02 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इससे पहले, 27 जुलाई को डीपीए कांडला ने एक दिन में सबसे ज़्यादा 7,83,816 मीट्रिक टन कार्गो हैंडल करके एक और रिकॉर्ड बनाया; इसने 17 जून को बनाए गए अपने पिछले 7,78,570 मीट्रिक टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

दीनदयाल पोर्ट प्रशासन ने जारी एक बयान में कहा कि लगातार कार्गो हैंडलिंग क्षमता में विस्तार, डिजिटलाइजेशन और सुरक्षित समुद्री प्रक्रियाओं को लागू करने के चलते ये नया रिकॉर्ड संभव हुआ है।

अधिकारियों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शेष महीनों में ट्रांसशिपमेंट के आंकड़ों में और अधिक वृद्धि की उम्मीद है, जो 'मैरीटाइम इंडिया विजन' और बंदरगाह-आधारित आर्थिक विकास को नई मजबूती देगा।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश में मार्च से अब तक खसरे और...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

ढाका। बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव