राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भागलपुर। जिले के इस्माईलपुर-बिहपुर तटबंध के अंतर्गत आने वाले राघोपुर गांव में पिछले चार दिनों से जारी गंगा नदी का भीषण कटाव आखिरकार थम गया है।

करीब 100 वर्ष पुराना ऐतिहासिक चैती दुर्गा मंदिर पूरी तरह गंगा में समाहित होने के बाद अब उस स्थल पर नदी शांत हुई है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

हालांकि, राहत की यह सांस ज्यादा लंबी नहीं दिखी, क्योंकि अब गंगा ने एक नई जगह पर जमींदारी बांध की तरफ कटाव करना शुरू कर दिया है। इसे देखते हुए ग्रामीणों ने युद्धस्तर पर फ्लड फाइटिंग कार्य शुरू करने की मांग की है।

बिहार सरकार ने नेपाल बाढ़ में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला सुरक्षित ये खबर भी पढ़े : बिहार सरकार ने नेपाल बाढ़ में फंसे 100 तीर्थयात्रियों को निकाला सुरक्षित

जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों और प्रशासन की टीम द्वारा रात-दिन की गई मेहनत के बाद प्रभावित स्थल पर 'ऐज' का काम पूरा कर लिया गया है, जिसके कारण मुख्य आबादी की ओर बढ़ रहा कटाव रुक गया है। लेकिन प्रशासन के सामने असली चुनौती अब खड़ी हुई है।

जानकारों का कहना है कि गंगा का जलस्तर जैसे ही घटना शुरू होगा, तटबंधों पर दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। वर्तमान में राघोपुर गांव को बचाने के लिए ब्रिटिश काल की पुरानी रेलवे लाइन (जो अब एक बांध का रूप ले चुकी है) सुरक्षा कवच का काम कर रही है।

लेकिन नदी की नई धाराओं ने अब इस बांध के निचले हिस्सों को काटना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस बांध को नुकसान पहुंचा, तो पूरा राघोपुर गांव और आसपास के इलाके जलमग्न हो जाएंगे।

इसी वजह से ग्रामीण लगातार नई जगहों पर भी फ्लड फाइटिंग और बोल्डर क्रेटिंग की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, स्थिति पर ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जा रही है।

कटावरोधी कार्य में खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार और गोपालपुर जैसे पड़ोसी जिलों के सैकड़ों युवा और ट्रैक्टर लगातार जियो बैग व बोल्डर पहुंचाने में जुटे हैं।

जिला प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है और जरूरत पड़ने पर राहत शिविरों व सामुदायिक रसोइयों की व्यवस्था भी सक्रिय कर दी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश में मार्च से अब तक खसरे और...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

ढाका। बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला ने नया कीर्तिमान रचा है। डीपीए ने शिप-टू-शिप...
कारोबार 
दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव