बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक में भीषण धमाका हो गया।

हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 62 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, धमाका उस इलाके में हुआ जहां आतिशबाजी का सामान रखा गया था।

ताइवान की राष्ट्रीय समाचार सेंट्रल न्यूज एजेंसी (सीएनए) और अन्य मीडिया रिपाेर्ट में अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई।

गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज ये खबर भी पढ़े : गाजा से फिलिस्तीनियों को हटाना ही समाधान: काट्ज

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाका रक्षा मंत्रालय के आतिशबाजी के स्टॉक में आग लगने के बाद हुआ। हालांकि, आग लगने और धमाके की वास्तविक वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

विआचा की स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का ने स्थानीय मीडिया को बताया कि घटना में मृतकों की संख्या 10 से 15 तक पहुंच सकती है। उन्होंने बताया कि हादसे में 62 लोग घायल हुए हैं।

घायलों में से 14 लोगों को ला पाज़ के अस्पतालों में भेजा गया है। इनमें एक लड़की भी शामिल है, जो थर्ड-डिग्री बर्न यानी गंभीर रूप से झुलस गई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं और आसपास के दर्जनों घरों को भी नुकसान पहुंचा है। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई घरों की खिड़कियां टूट गईं और कुछ इमारतों को ढांचागत नुकसान भी हुआ।

घटना के बाद मिलिट्री कॉम्प्लेक्स में एंबुलेंस, मेडिकल टीमें और पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। राहतकर्मी घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने और इलाके में हुए नुकसान का जायजा लेने में जुटे रहे।

स्वास्थ्य निदेशक रीटा नेब्रास्का के अनुसार, दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर अभी भी गर्मी का स्रोत मौजूद होने की चेतावनी दी है। इससे दोबारा धमाका होने का खतरा बना हुआ है।

प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों से घटनास्थल से कम से कम 150 मीटर दूर रहने की अपील की है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

बोलीविया दक्षिण अमेरिका का एक स्थलरुद्ध देश है, जिसकी सीमाएं ब्राजील, पेरू, चिली, अर्जेंटीना और पैराग्वे से लगती हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

यूजरनेम और पिन से उपभोक्ता की बढ़ेगी प्राइवेसी  व्हाट्सएप अपने यूजर्स की गोपनीयता को बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार फीचर...
टेक-मित्र 
WhatsApp का नया फीचर, यूजरनेम और पिन से छुपाएं मोबाइल नंबर

रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

10,001 एमएएच स्मार्टफोन बैटरी होने के बावजूद वजन 219 ग्राम भारत के तेजी से विकसित हो रहे स्मार्टफोन बाजार में,...
टेक-मित्र 
रियलमी P4 Power की बैटरी परफॉर्मेंस बनी दुनिया भर में बेमिसाल

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में छह बुलडोजर से हटाया गया निर्माण
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से तनाव

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा