फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने नए निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है।

जयपुर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। राजधानी के तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट आ गई और अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर हवाई अड्डे पर 12.3 मिलीमीटर और कलेक्ट्रेट पर 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

सवाई माधोपुर के खंडार में सबसे ज्यादा 175 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा और टोंक सहित कई जिलों में एक से तीन इंच तक बारिश हुई। लगातार बरसात से कई क्षेत्रों में नदी-नालों और झरनों में पानी की आवक बढ़ गई है।

झालावाड़ में कालीसिंध और छापी बांध के द्वार भी खोले गए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए झालावाड़ और करौली में शनिवार को विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

दौसा के बांदीकुई में भी करीब 15 दिन बाद बारिश का दौर लौटा। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक करीब 25 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे झालानी बगीची रेलवे फाटक क्षेत्र और बसवा रोड पर जलभराव हो गया।

पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता ये खबर भी पढ़े : पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश, पश्चिम में गर्मी ने बढ़ाई चिंता

कोटपूतली में करीब 45 मिनट की मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। सवाई माधोपुर में तेज बहाव के बीच एक रपट पर बाइक सवार बहते-बहते बचा।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आया निम्न दबाव क्षेत्र राजस्थान की पूर्वी सीमा पर सक्रिय है। मानसून द्रोणिका भी इस तंत्र से जुड़ी हुई है।

इसके प्रभाव से 5 और 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर बना हुआ है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर 40.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

वहीं कोटा में बारिश के कारण अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री तक पहुंच गया। अजमेर में मानसून गतिविधियां कमजोर रहीं और सितंबर के शुरुआती चार दिनों में शहर में बारिश नहीं हुई।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला ने नया कीर्तिमान रचा है। डीपीए ने शिप-टू-शिप...
कारोबार 
दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

भागलपुर। जिले के इस्माईलपुर-बिहपुर तटबंध के अंतर्गत आने वाले राघोपुर गांव में पिछले चार दिनों से जारी गंगा नदी का...
बिहार 
राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सैन्य बल भेजने को लेकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक...
अंतर्राष्ट्रीय  राजस्थान 
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी