पीतलनगरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर जमकर बरसे मेघ
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार तक मुरादाबाद में बारिश का रेड अलर्ट, मंगलवार से साफ होता आसमान
मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद में सावन के प्रारंभ से शुरू हुई बारिश भाद्रपद की अष्टमी तक जारी है। शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर जमकर मेघ बरसे। सुबह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक लगातार बूंदाबांदी जारी रही। बीते एक पखवाड़े से लगातार हो रही बूंदाबांदी से मुरादाबाद और आसपास के जनपदों के मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है। शुक्रवार को मुरादाबाद का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सोमवार तक मुरादाबाद में बारिश का रेड अलर्ट है और मंगलवार से धूप निकलेगी।
शुक्रवार को देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर तुम नाम से मनाया जा रहा है वहीं मुरादाबाद जनपद में आज सुबह से लगातार पड़ रही बारिश ने पूरा शहर जलमग्न कर दिया। बारिश के चलते श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के दिन भी मुख्य बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा और दुकानदार खाली बैठे रहे।
दिन भर हुई बारिश के कारण मुरादाबाद महानगर के कई गली-मोहल्लों के साथ मुरादाबाद विकास प्राधिकरण और आवास विकास की कॉलोनियों में भी काफी पानी भर गया। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर एके सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में सोमवार तक अच्छी बारिश होगी और मंगलवार से आसमान साफ हो जाएगा इसके बाद ही धूप निकलने के आसार हैं। बीते एक माह से अधिक से लगातार हो रही बूंदाबांदी और बारिश के कारण इस बार सितंबर माह में ही मौसम में काफी परिवर्तन आ गया है घरों में दिनभर चलने वाले कूलर और एसी बंद पड़े हुए। प्रत्येक वर्ष सितंबर माह के मध्य तक अच्छी खासी गर्मी मुरादाबाद जनपद में पडती है। इससे ऐसा अनुमान लग रहा है कि इस बार शीत ऋतु का आगमन समय से पूर्ण हो जाएगा।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
