मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रात 12 बजे जन्मभूमि परिसर शंख-घंटों और जयकारों से गूंजा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए कान्हा के दर्शन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही मथुरा पहुंच गए थे। भक्तों में कान्हा के दर्शन को लेकर गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिली।

रात के ठीक 12 बजते ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों, घंटे-घड़ियालों, झांझ-मंजीरे, मृदंग और शंख की मंगलध्वनि से गूंज उठा। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की और राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। महाआरती के साथ ही भक्तगण भक्ति रस में सराबोर होकर झूम उठे।

विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का मुद्दा ये खबर भी पढ़े : विश्व हिन्दू महासंघ की बैठक में गूंजा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति का मुद्दा

रात 11 बजे तो श्रीगणेश और नवग्रह स्थापना के साथ पूजन होने लगा। 12 बजे शुभ घड़ी का संकेत हुआ और फिर गूंजने लगा जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पाल की...। कान्हा के चलित विग्रह को भागवत भवन में रजत कमल पुष्प पर विराजमान किया गया। यहां संस्थान के सचिव कपिल शर्मा , सदस्य गाेपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने सोने और चांदी से निर्मित कामधेनु गाय प्रतीक से दुग्धाभिषेक कराया गया। अभिषेक के दौरान भगवान श्रीकृष्ण पर गुलाब, चमेली और बेला के पुष्पों की अनवरत वर्षा होती रही। रजत कमल पुष्प में विराजमान भगवान के इस दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान के प्राकट्य के साथ शुरू हुई महाआरती रात्रि 12ः10 बजे तक चली, जिसमें देश के कोने-कोने से आए संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जन्म की खुशियों में बधाई गीत गाए। श्रद्धालु उल्लास में ऐसे डूबे, मानों कान्हा ने उनकी मन की हर मुराद पूरी कर ली। रात डेढ़ बजे तक श्रद्धालुओं को दर्शन हुए। इस बार गर्भगृह में हुए लाला के अभिषेक को जन्मस्थान के बाहर एलईडी के जरिए प्रदर्शित किया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी