पीतलनगरी में जन्मे कन्हाई, घर-घर गूंजी बधाई

बारिश के बीच धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व, आधी रात को मंदिरों और घरों में हुआ लड्डू गोपाल का जन्म

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। पीतलनगरी मुरादाबाद में शुक्रवार को बारिश के बीच श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दिनभर उपवास रखने के बाद रात्रि में 12 बजाते ही मंदिरों का घरों में लड्डू गोपाल का जन्म हुआ और सभी ने एक दूसरे को कान्हा के जन्मदिन की बधाइयां व शुभकामनाएं दीं।

हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की...नंद के घर आनंद भयो जय यशोदा लाल की... दिनभर गूंज रही। पीतलनगरी में शुक्रवार को भगवान श्री कृष्णा के जन्म की खुशी में श्रद्धालुओं के द्वारा उपवास रखकर पूजा अर्चना की गई। घरों में बने मंदिरों में लोगों के द्वारा लड्डू गोपाल का श्रृंगार करके रंग बिरंगी पोशाक पहनाकर उन्हें सजाया गया। इसी तरह मंदिरों में भी लड्डू गोपाल को श्रृंगार करके पालने में बिठाया गया। दिन भर लोगों के द्वारा विभिन्न प्रकार की पंजीरी, व्रत सामग्रियां, खीर आदि पकवान बनाए गए। इस अवसर पर घरों व मंदिरों में भजन, संकीर्तन, रासलीला का आयोजन हुआ और झांकियां भी सजाई गई।

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा ये खबर भी पढ़े : डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

5sep12345678

रात्रि 12 बजते ही मंदिरों में घंटे घड़ियाल गूंजने लगे और भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने पर उनका दूध, दही, गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक कराया गया। इसके बाद आरती करके एक दूसरे को भगवान लड्डू गोपाल के जन्म की बधाइयां दी गई।

मुरादाबाद महानगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर, श्री मनोकामना हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर, गीता ज्ञान मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, शिव हरी मनोकामना मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, महाकालेश्वर धाम, विश्वनाथ मंदिर, माता मंदिर, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर आदि अनेकों मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात्रि तक श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिर पहुंचे भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर एक दूसरे को बधाइयां दी गई।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी