प्रयागराज में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन, थानों और केंद्रीय कारागार नैनी तक गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों के साथ पुलिस लाइन, विभिन्न थानों और केंद्रीय कारागार नैनी में भी भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव विधि-विधान से मनाया गया। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिर और परिसर ‘जय नंदलाल’, ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ तथा ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों से गूंज उठे।

मां कल्याणी देवी मंदिर में आकर्षक झांकी ने मोहा मन

अतरसुइया स्थित शक्ति पीठ मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में मध्य रात्रि 12 बजे वैदिक मंत्रोच्चार, शंख, घड़ियाल और घंटों की ध्वनि के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती और पूजा-अर्चना कर भव्य दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकी सजाई गई। बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ झांकी का दर्शन कर आनंद लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई ये खबर भी पढ़े : चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

मंदिर के अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण छठ उत्सव 9 सितंबर तक मनाया जाएगा। प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक मां कल्याणी देवी और राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार दर्शन होगा। अलग-अलग दिनों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां सजाई जाएंगी। 9 सितंबर को शाम पांच बजे संयोजक पंडित श्याम जी पाठक के संयोजन में भजन संध्या आयोजित होगी तथा छठी प्रसाद का वितरण किया जाएगा।कार्यक्रम में राजेश केसरवानी, अनिल पाठक, कृष्ण कुमार पाठक सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भोले गिरि मंदिर में श्रीकृष्ण स्वरूप में सजे भगवान भोलेनाथ

कटघर स्थित सिद्ध पीठ भोले गिरि मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य पुजारी महेश चंद्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया।इसके बाद भगवान का गाय के दूध, दही, घी, शहद, पंचामृत और गंगाजल से स्नानाभिषेक किया गया तथा आरती की गई। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का महाकाल श्रीकृष्ण स्वरूप में तथा राधा-कृष्ण का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्तों ने भजन-कीर्तन और सोहर गीत गाए। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही।

राम जानकी मंदिर में बाबा बर्फानी का सजीव श्रृंगार

मुट्ठीगंज चौराहे पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य सजावट की गई। इस दौरान बाबा बर्फानी का सजीव श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।

नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में गोपेश्वर स्वरूप में सजे भोलेनाथ

मुट्ठीगंज स्थित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का गोपेश्वर स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बलुआघाट स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और राधा का भव्य श्रृंगार किया गया। मध्य रात्रि 12 बजे मंदिर के पुजारियों ने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कराया।

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण का गाय के दूध, दही, शहद, पंचामृत, गंगाजल और तुलसी पत्र से अभिषेक किया गया। भगवान को पंचमेवा सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। श्रीकृष्ण की जीवन लीलाओं पर आधारित झांकियां भी सजाई गईं। भगवान के जन्म के समय मंदिर परिसर ‘हरे कृष्ण, हरे राम’ के जयकारों से गूंज उठा।

पुलिस लाइन, थानों और केंद्रीय कारागार नैनी में भी मनाया गया पर्व

प्रयागराज पुलिस लाइन सहित जिले के विभिन्न थानों और केंद्रीय कारागार नैनी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित समय पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण किया गया। पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा कारागार में उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।इस प्रकार प्रयागराज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन, थानों और केंद्रीय कारागार तक श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में मनाया गया। पूरे शहर में देर रात तक श्रीकृष्ण के जयकारे और भजन-कीर्तन गूंजते रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी