चीन ने मौत का आंकड़ा किया सार्वजनिक, 31 शव बरामद, 531 लापता

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा स्थित गिरोंग क्षेत्र में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद नदी में आई बाढ़ से सीमा क्षेत्र में चीन के तरफ रहे इमिग्रेशन एवं कस्टम भवन से शुक्रवार शाम 6 बजे तक 31 लोगों के शव बरामद होने तथा 531 लोगों के संपर्कविहीन होने की आधिकारिक जानकारी चीन के तरफ से दी गई है।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक भूस्खलन के बाद नदी में आई बाढ़ में इस भवन में रहे 531 लोग लापता हैं। एजेंसी के मुताबिक बचावकर्मियों ने प्रभावित क्षेत्र से 987 व्यक्तिगत सामान बरामद किए हैं।

चीनी अधिकारियों के अनुसार, बुधवार तक जी-216 बचाव मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान संभावित भूगर्भीय आपदा के 58 स्थानों की पहचान की गई है।

चीनी अधिकारियों ने दावा किया हैं कि सीमा क्षेत्र में संभावित जोखिम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण और जोखिम आकलन भी पूरा कर लिया है। इसके साथ ही दो अस्थायी आपातकालीन आश्रयस्थलों के लिए स्थानों का चयन किया गया है।

विनाशकारी भूस्खलन के कारण गिरोंग बंदरगाह से होकर बहने वाली बाढ़ ने कई इमारतों और बिजली आपूर्ति व्यवस्था को नष्ट कर दिया।

इसके अलावा, गिरोंग बंदरगाह की ओर जाने वाले जी-216 राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई है।

होर्मुज के लराक द्वीप पर अमेरिकी बमबारी, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना ये खबर भी पढ़े : होर्मुज के लराक द्वीप पर अमेरिकी बमबारी, ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों को बनाया निशाना

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी