जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प में कालका निवासी युवक की मौत हो गई । इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वीरवार देर रात हुई शराब के ठेके के सेल्समेन पर हुए जानलेवा हमले की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शुक्रवार को एक और खूनी झड़प ने शहर की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं ।

शुक्रवार को जहां लोग जन्माष्टमी मनाने में व्यस्त थे तो वहीं शहर के एक व्यस्तम क्षेत्र से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है ।

दो गुटों की लड़ाई में धारदार हथियार से हमला किया गया जिसमें एक युवक की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई । मृतक की पहचान अमन निवासी कालका के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक सोलन टी. साई दत्तात्रेय वर्मा ने बताया कि शहर के व्यस्त गंज बाजार क्षेत्र में युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।

हिमाचल सरकार 700 करोड़ का और कर्ज लेगी, अधिसूचना जारी ये खबर भी पढ़े : हिमाचल सरकार 700 करोड़ का और कर्ज लेगी, अधिसूचना जारी

देखते ही देखते कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई और धारदार हथियारों का इस्तेमाल भी किया गया। हमले में कालका निवासी अमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में दो अन्य युवकों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत पहले ही हो गई थी। मामला पुलिस तक भी पहुंचा था लेकिन उस समय स्थिति शांत हो गई थी। उसके बाद में दोनों गुट दोबारा आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि वारदात की पूरी कड़ी और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सके।

पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान अंकुश और मंथन के रूप में हुई है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

झगड़े की असल वजह जांचने में भी पुलिस जुटी है । कहीं यह नशे के कारोबार से जुड़ी घटना तो नहीं है, इस पर भी पुलिस जाँच कर रही है ।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक...
अंतर्राष्ट्रीय  राजस्थान 
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी...
राजस्थान 
फिर सक्रिय हुआ मानसून, तीन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

एवियन इन्फ्लूएंजा की दस्तक, एच5 वायरस मिलने पर हेल्थ इमरजेंसी घोषित

मोंटेवीडियो। उरुग्वे में घरेलू पोल्ट्री में अत्यधिक रोगजनक H5 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस मिलने के बाद सरकार ने देशभर में स्वास्थ्य...
अंतर्राष्ट्रीय 
एवियन इन्फ्लूएंजा की दस्तक, एच5 वायरस मिलने पर हेल्थ इमरजेंसी घोषित

रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित रसुवा जिले में स्थित...
अंतर्राष्ट्रीय 
रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी