मप्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, गूंजे जयकारे

रात 12 बजते ही मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, आरती और भजन-कीर्तन में झूमे श्रद्धालु

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल । मध्य प्रदेश में शुक्रवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम, उत्साह और भक्तिभाव से मनाया गया गया। रात के 12 बजते ही प्रदेशभर में ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे गूंज उठे।भोपाल, उज्जैन, इंदौर, समेत प्रदेशभर के मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने आरती की, कान्हा को पालना झुलाया और प्रसाद चढ़ाया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस अवसर पर भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुत भजन भी सुने।

उज्जैन के राम मंदिर में रात 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने कान्हा के जन्म की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर में आतिशबाजी भी की गई। वहीं इस्कॉन मंदिर में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। भजन-कीर्तन के बीच भक्त कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए।

एमपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, चित्रकूट में बांध टूटा ये खबर भी पढ़े : एमपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, चित्रकूट में बांध टूटा

इंदौर के राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। बांके बिहारी मंदिर में राजकमल बैंड ने भजनों की प्रस्तुति दी। बड़ा गणपति मंदिर पर युवाओं की टोली ने करीब 30 फीट ऊंची मटकी फोड़ी। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे।

रतलाम के धानमंडी चौराहे पर क्रेन से दही-हांडी बांधी गई। महाराष्ट्र की ढोल-ताशा टीम की प्रस्तुति ने माहौल में उत्साह भर दिया। बड़ा गोपाल जी मंदिर में कान्हा का विशेष श्रृंगार किया गया और भक्त जयकारे लगाते हुए झूमे। खंडवा शहर में चार स्थानों पर मटकी फोड़ आयोजन हुए। भिंड में मंदिरों के साथ खंडा रोड पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। ओंकारेश्वर के प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन, अभिषेक और श्रृंगार किया गया। जन्म के मौके पर मंदिरों में आरती और धार्मिक अनुष्ठान हुए।

5sep212

ग्वालियर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद भी गोपाल मंदिर में अभिषेक के बाद भगवान की आरती और पूजा-अर्चना की गई। गोपाल मंदिर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। दर्शन कर लौटे भक्तों ने कहा कि भगवान के बहुत अच्छे दर्शन हुए, मन प्रसन्न हो गया। इंदौर में राजवाड़ा स्थित गोपाल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद आरती हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आरती में शामिल हुए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री

इधर, भोपाल के भोपाल के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कष्टों के बीच जीवन को किस तरह सार्थक बनाया जा सकता है, यह भगवान श्रीकृष्ण से सीखा जा सकता है। उन्होंने कंस को जो एक सत्ताधीश थे, उनके घर में ही घुसकर मार कर साहस और शौर्य का परिचय दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन और ग्रामीण क्षेत्रों में वृंदावन ग्राम प्रारंभ किये जा रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं के संचालन के लिए सहायता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि घर-घर गोपाल की कल्पना को साकार करते हुए प्रदेश में गौपालन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में दुग्ध उत्पादन वृद्धि के प्रयास किये जा रहे हैं। आने वाले समय में मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में देश में नंबर वन बनेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस्कॉन मंदिर में आकर वृंदावन की भांति महसूस होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने जीवन काल में मित्रता के महत्व को भी स्थापित किया। साथ ही शिक्षा की महत्ता स्थापित की। उन्होंने उज्जैन में गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण की। अपने जीवन में ही जगतगुरु की उपाधि भी उन्होंने प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की पहल की गई। संविधान की दृष्टि से सभी नागरिक समान हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में श्रीकृष्ण पाथेय का निर्माण किया जा रहा है। प्रारंभ में संस्था द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा पर नमन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने इस्कॉन संस्था के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की प्रतिमा को भी नमन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए इस्कॉन मंदिर निर्माण की कल्पना की सराहना की। उन्होंने बताया कि जब वे उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे तो सर्वप्रथम मध्यप्रदेश में उज्जैन में ही इस्कॉन मंदिर प्रारंभ हुआ। यह सिलसिला राजधानी भोपाल तक पहुंचा है। यहां निर्मित किये जा रहे नए मंदिर की वास्तुकला और नागर शैली के अनुरूप निर्माण की पहल प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नए इस्कॉन मंदिर निर्माण के लिए बनाए गए प्रोजेक्ट की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इस्कॉन संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

काठमांडू। नेपाल में जारी बचाव अभियान के बीच चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें तेज कर...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में चिलिमे सुरंग बचाव अभियान तेज, पानी निकासी जारी

यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

न्यूयॉर्क। गत चैंपियन स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने शुक्रवार को चीन के वू यीबिंग को सीधे सेटों में 6-3, 6-4,...
खेल 
यूएस ओपन: अल्कराज ने वू यीबिंग को हराकर चौथे दौर में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी