बेतवा नदी उफान पर, डैम से छोड़ा गया 90 हजार क्यूसेक पानी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

झांसी। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और कैचमेंट एरिया में तेज बरसात के चलते बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। शुक्रवार सुबह छह बजे नदी का बहाव काफी तेज हो गया।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुकवा-डुकवा डैम से करीब 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस साल पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से निचले इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

बबीना क्षेत्र से होकर निकलने वाली बेतवा नदी पर स्थित सुकवा-डुकवा डैम से पानी छोड़े जाने के बाद नदी का बहाव तेज हो गया। प्रशासन ने नदी के आसपास के निचले इलाकों को अलर्ट कर दिया है।

सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली  ये खबर भी पढ़े : सनातन बोर्ड गठन को लेकर योगी सेना ने निकाली रैली 

अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। सुकवा-डुकवा क्षेत्र पिकनिक स्पॉट के रूप में भी प्रसिद्ध है।

यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने और नदी के किनारे समय बिताने पहुंचते हैं। पूर्व में नदी के तेज बहाव के कारण यहां हादसे भी हो चुके हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी के आसपास जाने और तेज बहाव वाले स्थानों पर उतरने से बचने की अपील की है।

डैम पर तैनात अवर अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है। स्थिति को देखते हुए डैम से करीब 90 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

काठमांडू। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित रसुवा जिले में स्थित...
अंतर्राष्ट्रीय 
रसुवागढ़ी हाइड्रोपावर में 93 लापता, रेस्क्यू में मौसम बना बाधा

जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

सोलन। शहर के मध्य में स्थित गंज बाजार में जन्माष्टमी की शाम युवकों के दो गुटों के बीच हुई खूनी...
हिमाचल 
जन्माष्टमी पर सोलन में खूनी खेल, युवक की हत्या से मचा हड़कंप

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

भोपाल। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय निशानेबाजी टीम के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच...
खेल 
एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

काठमांडू। नेपाल समेत जलवायु परिवर्तन से गंभीर आपदाओं का सामना कर रहे देशों के समर्थन में 44 अल्पविकसित देशों ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
44 देशों ने उठाई जलवायु न्याय की मांग, नेपाल के साथ जताई एकजुटता

बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शनिवार को मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल में मानसून सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी