जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; पति-पुत्र घायल

देवर-जेठ समेत परिजनों पर हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव स्थित फकीरा डेरा में शुक्रवार को पैतृक जमीन में गोबर डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि देवर, जेठ और उनके परिजनों ने एक महिला और उसके परिवार पर कुल्हाड़ी व हंसिया से हमला कर दिया।

हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका पति और पुत्र घायल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपित को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फकीरा डेरा निवासी राजबहादुर निषाद (50) के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार सुबह हुई। उनका 11 वर्षीय पुत्र दिव्यांश घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित पैतृक जमीन पर गोबर डालने गया था।

साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, ₹4,31,059/- की धनराशि कराई गई वापस ये खबर भी पढ़े : साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत, ₹4,31,059/- की धनराशि कराई गई वापस

आरोप है कि वहां राजबहादुर के छोटे भाई रामबहादुर ने उसे गोबर डालने से रोक दिया और गाली-गलौज की। इसके बाद दिव्यांश घर लौट आया।

राजबहादुर अपनी पत्नी गीता (45) और बड़े पुत्र अनिल कुमार (28) के साथ खेत पर काम करने चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे दिव्यांश और उसकी बहन खुशबू (14) खेत की ओर जा रहे थे।

आरोप है कि रास्ते में रामबहादुर ने दोनों बच्चों को रोक लिया और नशे की हालत में उनके साथ मारपीट की। खुशबू ने फोन कर अपने पिता को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर राजबहादुर पत्नी गीता और पुत्र अनिल के साथ खेत से लौटकर रामबहादुर के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वहां रामबहादुर, उसकी पत्नी राधा, बड़े भाई शिवलोचन, उसकी पत्नी सखिया और पुत्र राजू ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में राजबहादुर, उनकी पत्नी गीता और पुत्र अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जसपुरा सीएचसी ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में देर शाम चिकित्सकों ने गीता को मृत घोषित कर दिया।

राजबहादुर निषाद की तहरीर पर जसपुरा थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी रामबहादुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जसपुरा थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला ने नया कीर्तिमान रचा है। डीपीए ने शिप-टू-शिप...
कारोबार 
दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

भागलपुर। जिले के इस्माईलपुर-बिहपुर तटबंध के अंतर्गत आने वाले राघोपुर गांव में पिछले चार दिनों से जारी गंगा नदी का...
बिहार 
राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सैन्य बल भेजने को लेकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक...
अंतर्राष्ट्रीय  राजस्थान 
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी