जातिवार जनगणना में ओबीसी की अलग गणना की मांग

बस्ती की चारों तहसीलों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जातिवार जनगणना-2027 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की अलग से गणना कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले में क्रमिक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन  शुरू हो गया है। बस्ती सदर, हर्रैया, भानपुर और रुधौली तहसील मुख्यालयों पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार से जातिवार जनसंख्या की वैज्ञानिक, सटीक एवं विश्वसनीय गणना सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
धरने को आर.के. आरतियन, पूर्वांचल जोन अध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा तथा हृदय गौतम, मण्डल अध्यक्ष बीएमपी ने भी सहभागिता की और आंदोलन को समर्थन दिया। दोनों नेताओं ने जातिवार जनगणना में ओबीसी की अलग एवं प्रमाणिक गणना की मांग को महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यकर्ताओं से आन्दोलन को संगठित ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। मोर्चा के अनुसार यह क्रमिक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 2 सितंबर 2026 से शुरू हुआ है और मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रहेगा।
मोर्चा की ओर से जारी ज्ञापन में कहा गया है कि जनगणना-2027 में जातिवार जनसंख्या की गणना सामाजिक नीति निर्माण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन का आरोप है कि जनगणना के पहले चरण में ओबीसी का आकलन नहीं किया गया और दूसरे चरण में भी ओबीसी की गणना को लेकर स्पष्ट व्यवस्था नहीं की गई है। संगठन ने जाति आधारित जनगणना के लिए खुले कॉलम के स्थान पर मानकीकृत कोड आधारित प्रणाली लागू करने की मांग की है।
मोर्चा की प्रमुख मांगों में एससी-एसटी की तरह ओबीसी की अलग से गणना, राज्यवार आधिकारिक एवं व्यापक मास्टर जाति निर्देशिका तैयार करना, प्रत्येक जाति को विशिष्ट कोड देना, अनियंत्रित ‘ओपन कॉलम’ के स्थान पर मानकीकृत विकल्प आधारित व्यवस्था लागू करना तथा असूचीबद्ध एवं स्थानीय जातियों के सत्यापन के लिए स्पष्ट संस्थागत व्यवस्था बनाना शामिल है। साथ ही जाति संबंधी आंकड़ों के संग्रह, सत्यापन और संकलन की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित एवं ऑडिट योग्य बनाने की मांग की गई है।
हर्रैया तहसील में धरने का नेतृत्व एडवोकेट विजय प्रताप विक्रम चौहान, तहसील प्रभारी एवं पूर्वांचल जोन प्रभारी ने किया। इस दौरान बुद्धेश राना, राम कुमार, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, सुग्रीव चौधरी, एडवोकेट रघुनंदन आजाद, एडवोकेट शत्रुघ्न निषाद और पारसनाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। विजय प्रताप विक्रम चौहान ने कहा कि जातिवार जनगणना में ओबीसी की सही संख्या दर्ज होना जरूरी है, क्योंकि इसी के आधार पर सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। उन्होंने मांगों को लेकर आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही।
बस्ती सदर तहसील में धरने का नेतृत्व राय सुमेर यादव, जिला प्रभारी ने किया। यहां सुनील यादव, ठाकुर प्रेम नंदवंशी, दीपक कुमार, डॉ. रिफाकत अली, कृपा शंकर चौधरी आदि मौजूद रहे। राम सुमेर यादव ने कहा कि ओबीसी की वास्तविक जनसंख्या सामने आने के बाद ही सरकार की योजनाओं और प्रतिनिधित्व से संबंधित नीतियों का सही मूल्यांकन संभव होगा। उन्होंने जातिवार आंकड़ों के संग्रह में पारदर्शिता और वैज्ञानिक प्रक्रिया अपनाने पर जोर दिया।
भानपुर तहसील में तहसील संयोजक चन्द्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। इसमें किस्मता, वंदना, चंद्र प्रकाश गौतम, राम ललित, मो. अजीम, राम विलास यादव आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने ओबीसी की अलग गणना और प्रत्येक जाति के आंकड़ों को व्यवस्थित एवं प्रमाणिक तरीके से दर्ज करने की मांग की।
रुधौली तहसील में तहसील संयोजक केशराम चौधरी के नेतृत्व में धरना दिया गया। यहां कुंवर भीम, मनोज शर्मा, सुभाष सोनी, दिलीप मौर्य आदि मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जातिवार जनगणना के आंकड़े सही तरीके से दर्ज किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में आंकड़ों को लेकर किसी तरह का भ्रम न रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश में मार्च से अब तक खसरे और...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

ढाका। बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव