औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बेला थाना क्षेत्र के पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हाे गई।

मायके पक्ष ने मृतका के पति पर मारपीट और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और सीओ बिधूना पी. पुनीत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत की बेटी रेखा देवी की शादी वर्ष 2016 में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अचनकापुर निवासी प्रमोद कुमार राजपूत के साथ हुई थी।

बाराबंकी के 1,380 कोटेदारों को बढ़ा लाभांश, आर्थिक संबल की नई उम्मीद ये खबर भी पढ़े : बाराबंकी के 1,380 कोटेदारों को बढ़ा लाभांश, आर्थिक संबल की नई उम्मीद

परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से रेखा अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को उसका पति प्रमोद कुमार मायके आया था। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

मायके पक्ष का आरोप है कि विवाद के दौरान प्रमोद ने रेखा के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को मिली।

रेखा के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा कृष्णा करीब 10 वर्ष का है, जबकि अन्य दो बच्चों की उम्र करीब सात और तीन वर्ष है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

एसपी ने बताया कि विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

सरकार ने हाल ही में शुरू किए गए 'सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम' (सीबीएस) यानी देशव्यापी आपात सार्वजनिक चेतावनी नेटवर्क को अस्थायी...
टेक-मित्र 
मोबाइल इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम पर सरकार की रोक, जानें क्या है वजह

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

ढाका। बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। देश में मार्च से अब तक खसरे और...
अंतर्राष्ट्रीय 
बांग्लादेश में खसरे का कहर, एक हजार के करीब पहुंची बच्चों की मौत

भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

ढाका। बांग्लादेश सरकार भारत और चीन के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने के लिए किसी एक देश पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
भारत से बढ़ते व्यापार घाटे पर बांग्लादेश का निर्यात प्लान

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी सजाई गई
राज्य  उत्तर प्रदेश 
35वीं वाहिनी पीएसी में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीजीपी ने भेंट की कामधेनु-बछड़े की प्रतिमा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस लाइन में CM योगी ने किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का शुभारंभ

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव