भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती प्रवास के दौरान बूथों का भौतिक सत्यापन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - भाजपा प्रदेश मंत्री रजनी पांडे के बस्ती जिले के प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया, इस दौरे में भाजपा जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और बूथ स्तर पर भौतिक सत्यापन का व्यापक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रदेश मंत्री रजनी पांडे का विक्रमजोत मंडल में जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्र एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत के बाद प्रदेश मंत्री ने जिले के विभिन्न मंडलों का दौरा कर संगठन को और अधिक मजबूत तथा सक्रिय बनाने के सम्बन्ध में मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए।
प्रदेश मंत्री द्वारा विक्रमजोत, हरैया, कप्तानगंज एवं बस्ती सदर मंडलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर बूथ स्तर पर संगठन की वर्तमान स्थिति की सम्यक् समीक्षा की गई।रजनी पांडे ने स्वयं कई बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्षों, बूथ प्रभारियों तथा बूथ संयोजकों से संवाद किया तथा बूथ समितियों के भौतिक सत्यापन की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।उन्होंने बूथ समिति के सदस्यों से चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रदेश मंत्री ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति बूथ से ही निकलती है और प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।प्रवास के समापन पर जिलाध्यक्ष  विवेकानंद मिश्र की मौजूदगी में जिले भर के समस्त बूथों की विस्तृत समीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बूथ समितियों के सत्यापन तथा संगठनात्मक कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा हुई।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख गणमान्य व्यक्ति एवं पदाधिकारी,पूर्व जिला अध्यक्ष यशकान्त सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष  सुशील सिंह, जिला उपाध्यक्षअखंड सिंह, जिला महामंत्री  अमित कुमार वर्मा, जिलामित्र  सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री योगेंद्र सिंह,  देवेंद्र सिंह,  विनोद चधरी, चंद्रमणि पांडे, सुदामा, विक्रम जोत मंडल अध्यक्ष  अमरनाथ शर्मा, हरैया मंडल अध्यक्ष   शिवचरण  जायसवाल, कप्तानगंज  मंडल  अध्यक्ष  गौरव  त्रिपाठी, बस्ती सदर मंडल अध्यक्ष  तारक जायसवाल,  हनुमान प्रसाद,  भोलू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

काठमांडू। नेपाल के पोखरा में शुक्रवार सुबह भारतीय नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर फेवाताल में जा गिरी, जिससे कार...
अंतर्राष्ट्रीय 
पोखरा: फेवाताल में गिरी कार, बिहार के दो युवकों की मौत, दो घायल

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान जोरदार मजबूती के...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली। पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना...
कारोबार 
शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़वेता-द्वितीय प्रखंड के गोआलतोड़ (नोहारी) स्थित बारिबेत न्यू इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट स्कूल की नौवीं कक्षा...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
स्कूल छूटने के बाद छात्रावास नहीं लौटीं नौवीं कक्षा की चार छात्राएं, तलाश जारी

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिन से जारी गिरावट के सिलसिले पर आज जन्माष्टमी के दिन ब्रेक लग...
कारोबार 
जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

उत्तर प्रदेश

जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जन्माष्टमी पर सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

मथुरा। गुरुवार को विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा ने मुख्यमंत्री...
उत्तर प्रदेश 
यमुना में गिर रहे 32 नाले योगी सरकार ने किए बंद : श्रीकांत शर्मा

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

अयोध्या के सूर्य स्तंभों की तर्ज पर 84 भव्य नक्काशीदार कान्हा भक्ति स्तंभों से सजाया गया पूरा मार्ग
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण

तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा

200 धरोहरों के संरक्षण के लिए ‘तीर्थ मित्र’ योजना को मंजूरी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तीन साल में पूरी होगी ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा