69000 शिक्षक धरने पर, यूपी में शिक्षकों की निकली नई बंपर भर्ती

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

उत्तर प्रदेश में सरकार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती करने का फैसला किया है। इस सिलसिले में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन भी जारी कर दिया है। विज्ञापन के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी किया है।

सरकारी विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू होगी। विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन जारी किया गया है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने विज्ञापन जारी किया है।

औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

विज्ञापन में क्या?
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से जारी विज्ञापन में कहा गया है, "सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा सिविल अपील संख्या- 1385/2025 एवं पुनर्विचार याचिका डयरी संख्या 53434/2025 में पारित आदेश दिनांक 29 मई से बड़ी संख्या में शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक स्तर एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों हेतु शासन द्वारा दिनांक 2 सितम्बर, को दिये गये निर्देश के क्रम में विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन संख्या-03/2026 प्रकाशित किया जा रहा है।"

ओटीआर व्यवस्था लागू
विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों की सुगमता के लिए एक बार रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की गयी है। इसे पूरा करने के बाद ही अभ्यर्थियों को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने को कहा गया है। विस्तृत विज्ञापन निर्देश पुस्तिका सहित आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर प्रदर्शित है, जिसे अभ्यर्थी देख एवं पढ़ सकते हैं। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में बैठने के योग्य हैं, वह वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विज्ञापन को सावधानी पूर्वक पढ़ लें। इसके बाद पांच सितंबर से शुरू होने वाली आवेदन प्रक्रिया में आवेदन कर सकते हैं।

स्पेशल टीईटी से जुड़ी अहम तरीखें
विज्ञापन जारी होने की तारीख- 3 सितंबर

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख- 5 सितंबर
ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 4 अक्टूबर
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख- 8 अक्टूबर
परीक्षा की तारीख- 3 नवंबर

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

नई दिल्ली। गुजरात के कच्छ में स्थित दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण (डीपीए), कांडला ने नया कीर्तिमान रचा है। डीपीए ने शिप-टू-शिप...
कारोबार 
दीनदयाल पोर्ट ने रचा इतिहास, ट्रांसशिपमेंट में 12.7 MT का आंकड़ा

ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

वॉशिंगटन। अमेरिका में 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों की 25वीं बरसी की तैयारियों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने 9/11 की बरसी से पहले अल-कायदा से जुड़े लोगों पर से हटाया प्रतिबंध

राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

भागलपुर। जिले के इस्माईलपुर-बिहपुर तटबंध के अंतर्गत आने वाले राघोपुर गांव में पिछले चार दिनों से जारी गंगा नदी का...
बिहार 
राघोपुर में गंगा का थमा कहर, जमींदारी बांध पर संकट...

होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सैन्य बल भेजने को लेकर...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज़ मिशन पर सियोल का मंथन, सैन्य भेजने का फैसला लंबित

बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

ला पाज़। बोलीविया की राजधानी ला पाज़ से करीब 30 किलोमीटर दूर विआचा शहर में शुक्रवार को एक मिलिट्री बैरक...
अंतर्राष्ट्रीय  राजस्थान 
बोलीविया के सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 की मौत और 62 घायल

उत्तर प्रदेश

डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के दांदौ गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीएम कार्यालय का अधिकारी बन प्रधानाध्यापक को ब्लैकमेल करने पर मुकदमा

गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गोरखपुर । भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अजन्मे के जन्मोत्सव का पावन पर्व अत्यंत हर्षाेल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मथुरा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी

बांदा। घर में जन्माष्टमी की तैयारियां चल रही थीं। बच्चे को इंतजार था कि शाम होते ही पापा घर आएंगे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
“पापा जल्दी घर आना…” बेटे की आखिरी अपील रह गई अधूरी