मुख्य राजस्व अधिकारी नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था पर सख्त,निरीक्षण कर दिया निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - नगर पंचायत नगर बाजार में नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा विकास परियोजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए गुरूवार प्रातः 06.00 बजे मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी (नगरीय निकाय) कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा उप जिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के साथ औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रातः कालीन सफाई व्यवस्था, अपशिष्ट प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति तथा निर्माणाधीन बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं की गुणवत्ता का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
निरीक्षण की शुरुआत वार्ड संख्या 2 (संत रविदास नगर) से की गई। यहाँ अधिकारियों ने सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई तथा चालू स्थिति का अवलोकन किया। इसके उपरांत रैन बसेरा तथा स्थानीय मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्ग का निरीक्षण कर, वहाँ स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कचरे के पृथक्कीकरण की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधे बातचीत कर नगर पंचायत द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात अधिकारियों ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत संचालित एम.आर.एफ. सेंटर का गहन निरीक्षण किया। सेंटर पर कचरे के छंटाई व निस्तारण की कार्यप्रणाली की जांच की गई तथा जिम्मेदार कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद वार्ड संख्या 9 के मुख्य मार्ग एवं प्रमुख बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। बाजार क्षेत्र में नियमित झाड़ू लगाने, बड़े नालों की तली झाड, सफाई तथा नागरिकों के लिए लगाए गए सार्वजनिक वॉटर कूलरों की कार्यशीलता व शुद्ध पेयजल की उपलब्धता का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
आगामी मौसम एवं जल निकासी की समस्या को देखते हुए क्षेत्र में संभावित जलभराव वाले संवेदनशील स्थलों का चिन्हिकरण कर समीक्षा की गई। इसके साथ ही नगर क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रयुक्त सामग्री तथा कार्य की प्रगति की जांच करते हुए संबंधित ठेकेदार एवं तकनीकी अधिकारियों को गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत नगर बाजार सृष्टि सिंह एवं मंडल कार्यक्रम प्रबंधक (स्वच्छ भारत मिशन नगरीय) अमरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहें।
निरीक्षण के अंत में मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं सफाई नायकों को निर्देशित किया गया कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था तथा निकाय के प्रत्येक घरो से नियमित कूड़ा कलेक्शन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सार्वजनिक स्थलों पर नियमित स्वच्छता बनाए रखना तथा आम नागरिकों हेतु शुद्ध पेयजल व्यवस्था अनिवार्य होगा।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया

संत कबीर नगर,   03 सितंबर 2026(सूचना विभाग)।* उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा ने बताया है कि शासन द्वारा विश्वकर्मा उन्होंने...
उत्तर प्रदेश 
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना लागू किया गया

बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत बॉन्डेड डॉक्टर्स की वेतन संबंधी मांगों को लेकर उप...
उत्तर प्रदेश 
बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक

बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- उपेंद्र कुमार

संत कबीर नगर, सेमरियावॉ। गुरुवार को ए. एच. एग्री. इंटर कॉलेज दुधारा में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण रंगारंग...
उत्तर प्रदेश 
बच्चों को आत्मनिर्भर बनाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण- उपेंद्र कुमार

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मथुरा ब्रजभूमि आगमन के साथ ही...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद में सीएम योगी का हवाई सर्वे, बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल

नीम करौरी बाबा को प्रणाम कर योगी ने की भाषण की शुरुआत फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...