ब्लूमिंगडेल स्कूल में छात्र परिषद पदाधिकारियों का अलंकरण समारोह
बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल में नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों के सम्मान में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकित रस्तोगी ने किया। इस दौरान नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को उनके पद के अनुरूप बैज एवं सैशे प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में हेड बॉय श्रेष्ठ गुप्ता, हेड गर्ल पूर्वी सक्सेना, वाइस हेड बॉय देव रस्तोगी, वाइस हेड गर्ल तान्या पटेल सहित विभिन्न पदों पर निर्वाचित छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन एवं जिम्मेदारियों का निष्ठा से निर्वहन करने की शपथ ली।
मुख्य अतिथि अंकित रस्तोगी ने कहा कि नेतृत्व केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहन्दीरत्ता ने छात्र परिषद को विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेहंदीरत्ता व श्वेता मेहंदीरत्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सैफ उद्दीन ने किया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
