भीरा थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये की लूट की सूचना निकली फर्जी, 3 घंटे में खुला पूरा मामला

आपसी विवाद के बाद पुलिस को दी थी लूट की झूठी सूचना,भीरा पुलिस की जांच में सामने आया सच

Published By Vijay Pal Singh
On
Vijay Pal Singh Picture

विश्वजीत मिश्रा

पड़रियातुला-खीरी,03 सितम्बर(तरुणमित्र)। थाना भीरा क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डायल-112 पर सूचना दी गई कि भानपुर-कपुर मार्ग के बीच बाइक सवार युवक से दो बाइकों पर सवार चार बदमाश तमंचा दिखाकर एक लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं।
सूचना मिलते ही भीरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मौके पर पुलिस ने कॉलर गोविंद वर्मा निवासी पड़रिया तिलकापुर से घटना के संबंध में जानकारी ली। गोविंद ने पुलिस को बताया कि वह बजाज फाइनेंस में कलेक्शन एजेंट है और करीब एक लाख रुपये का कलेक्शन लेकर जा रहा था, तभी उसका रुपयों से भरा थैला लूट लिया गया।
 
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बाइक और कथित लुटेरों के संबंध में पूछताछ की, लेकिन गोविंद कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को घटना पर संदेह हुआ।
 
पुलिस ने बजाज फाइनेंस एजेंसी के मालिक मंसूर खान से संपर्क किया। मंसूर खान ने बताया कि दिन का पूरा कलेक्शन पहले ही जमा हो चुका था। इसके बाद पुलिस ने गोविंद से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने कथित लूट की पूरी कहानी खुद ही झूठी होना स्वीकार कर लिया।
 
पूछताछ में सामने आया कि शाम के समय घर लौटते वक्त कन्नापुर गांव की पुलिया के पास कुछ लोग नशे की हालत में बैठे थे। वहां गोविंद का उन लोगों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद उन्हें सबक सिखाने के उद्देश्य से गोविंद ने डायल-112 पर एक लाख रुपये की लूट की झूठी सूचना दे दी,जांच के बाद भीरा पुलिस ने लूट की सूचना को फर्जी पाया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
 
पुलिस की तत्परता और जांच के चलते महज कुछ घंटों में कथित एक लाख रुपये की लूट का सच सामने आ गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गलती स्वीकार करते दिखाई दे रहा है।

लेखक के बारे में

Vijay Pal Singh Picture

पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय विजय पाल खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक  
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

प्रदेशभर में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में होगी विशेष साज-सज्जा डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल ​होने...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  मध्य प्रदेश 