11-13 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन, दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय बंद

केंद्र और दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राजधानी के भारत मंडपम में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन के मद्देनजर केंद्र और दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालय 11 सितंबर को बंद रहेंगे। केंद्र सरकार ने दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित अपने कार्यालयों को भी 11 सितंबर को बंद रखने का निर्देश दिया है। दिल्ली के उपराज्यपाल ने 11 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश घोषित किया है।

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की आधिकारिक सूचना में कहा गया कि 11 से 13 सितंबर तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम और 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। आदेश में कहा गया कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में करीब 30 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम के व्यापक स्वरूप और आम लोगों को होने वाली असुविधा को कम करने के लिए दिल्ली और नई दिल्ली में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों को 11 सितंबर को बंद रखने का फैसला किया गया है।

दिल्ली सरकार ने बढ़ाई पिंक टिकट की समयसीमा, महिलाओं को मुफ्त यात्रा ये खबर भी पढ़े : दिल्ली सरकार ने बढ़ाई पिंक टिकट की समयसीमा, महिलाओं को मुफ्त यात्रा

दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 3 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ब्रिक्स सम्मेलन और उससे जुड़े इंतजामों के मद्देनजर 11 सितंबर को दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में अवकाश रहेगा। यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल की ओर से जारी किया गया है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सर्दियों के दिनों में दमघोटू प्रदूषण को कम करने के लिए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने के लिए सरकार ने बनाया मास्टर प्लान

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक सभी...
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...