एनएच-327 फोरलेन को मंजूरी, अब नेपाल-भूटान-बांग्लादेश की राह होगी आसान

एनएच-327 के फोरलेन विस्तार को मिली ₹2,077 करोड़ की मंजूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उत्तर बंगाल के सड़क निर्माण को मिली विकास की रफ्तार

सिलीगुड़ी। उत्तर बंगाल के सड़क और परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है। दार्जिलिंग जिले में नेशनल हाइवे (एनएच)-327 के बागडोगरा-पानीटंकी-खोरीबाड़ी-गलगलिया सेक्शन के 31.02 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन में बदलने के लिए 2077.18 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह जानकारी गुरुवार को दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिष्ट के कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई। इससे पूर्वोत्तर भारत के साथ ही नेपाल, भूटान और बांग्लादेश काे जाने वाले मार्गों तक पहुंच बेहतर होगी।

राजू बिष्ट ने परियोजना की मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना उत्तर बंगाल में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

डॉलर की वैकल्पिक मुद्रा पर ब्रिक्स में नहीं हुई कोई चर्चा: भारत ये खबर भी पढ़े : डॉलर की वैकल्पिक मुद्रा पर ब्रिक्स में नहीं हुई कोई चर्चा: भारत

प्रस्तावित परियोजना को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सिलीगुड़ी कॉरिडोर के लिए अहम माना जा रहा है। फोरलेन सड़क बनने से बागडोगरा, नक्सलबाड़ी, खोरीबाड़ी और पानीटंकी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

परियोजना के तहत तीन बड़े पुल, एक रोड ओवर ब्रिज (आरओबी), पांच हाथी अंडरपास और हाईवे के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा। हाथियों के सुरक्षित आवागमन के लिए अंडरपास बनाए जाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

राजू बिष्ट के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद लोगों और माल की आवाजाही तेज होगी तथा क्षेत्र की कनेक्टिविटी में व्यापक सुधार आएगा। इससे बागडोगरा एयरपोर्ट तक पहुंच आसान होने के साथ क्षेत्र के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को भी मजबूती मिलेगी। यात्रा समय और परिवहन लागत कम होने से किसान, चाय उत्पादक, बागवानी से जुड़े लोग, व्यापारी, छात्र, पर्यटक और स्थानीय कारोबारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह परियोजना उत्तर बंगाल को पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाली संपर्क को और मजबूत करेगी। साथ ही नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की ओर जाने वाले मार्गों तक पहुंच भी बेहतर होगी। सिलीगुड़ी कॉरिडोर की रणनीतिक महत्ता को देखते हुए इस परियोजना को केवल क्षेत्रीय सड़क विकास तक सीमित नहीं माना जा रहा है। बेहतर सड़क संपर्क से उत्तर बंगाल की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के बीच आवश्यक वस्तुओं, सेवाओं और लोगों की आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को दी जाने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

बिजनौर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी एवं पटाखों के सुरक्षित क्रय-विक्रय और निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर...
उत्तर प्रदेश 
आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

गन्ना संस्थान में 52 रुपये किलो चीनी उपलब्ध

लखनऊ।  चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग जनता को  52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध करा रहा...