जन्माष्टमी और जुलूस को लेकर नगीना में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च

संवेदनशील क्षेत्रों में परखी सुरक्षा व्यवस्था, शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। कृष्ण जन्माष्टमी एवं आगामी जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया है। गुरुवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ तहसील नगीना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति परखी और संबंधित अधिकारियों को पर्व एवं जुलूस के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए।

शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री याेगी ये खबर भी पढ़े : शिक्षक दिवस पर प्रदेश के 81 अध्यापकों को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री याेगी

WhatsApp Image 2026-09-03 at 19.39.32

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा असामाजिक एवं शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। किसी भी प्रकार की अराजकता अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि जिले में सभी धार्मिक पर्व और आयोजनों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई समेत पुलिस एवं प्रशासन के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण प्रभारी सचिव शुचि...
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें