नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

एसपी ग्रामीण ने आयोजकों और अखाड़ों के खलीफाओं से किया संवाद, बोले- माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटेगा प्रशासन

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगीना नगर में निकलने वाले पारंपरिक रामडोल जुलूस को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत रखने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ चौकी नगीना पर आयोजकों, विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं, सभासदों और प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों ने जुलूस की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और संभावित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार ने कहा कि रामडोल जुलूस नगीना की वर्षों पुरानी धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा का हिस्सा है। इसे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना पुलिस-प्रशासन के साथ-साथ नगरवासियों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी

एसपी ग्रामीण ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी व्यक्ति ने जुलूस के दौरान माहौल खराब करने, अफवाह फैलाने या कानून-व्यवस्था में बाधा डालने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

खलीफाओं से किया सीधा संवाद
बैठक के दौरान एसपी ग्रामीण ने रामडोल जुलूस में शामिल होने वाले विभिन्न अखाड़ों के खलीफाओं से सीधे संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याओं और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने सभी खलीफाओं से अपने-अपने अखाड़ों में अनुशासन बनाए रखने, जुलूस को निर्धारित मार्ग पर व्यवस्थित ढंग से संचालित करने और युवाओं को जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन तभी सफल माना जाएगा, जब उसमें आस्था के साथ-साथ अनुशासन, संयम और आपसी भाईचारा भी दिखाई दे। सभी लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।

बैठक में एसडीएम नगीना प्रिंस कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश कुमार और थानाध्यक्ष नगीना विकास कुमार समेत प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न अखाड़ों के खलीफा, सभासदगण और स्थानीय पत्रकार भी बैठक में उपस्थित रहे। अधिकारियों ने आयोजकों को प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शहर में निकाला फ्लैग मार्च

WhatsApp Image 2026-09-03 at 09.07.46
समन्वय बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के प्रति लोगों में विश्वास कायम करने और सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देने के लिए नगर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला। चित्तौड़गढ़ चौकी से शुरू हुआ फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन, लुहारी सराय और बड़ा मंदिर समेत प्रमुख मार्गों एवं स्थानों का भ्रमण किया और अंत में थाना परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से नगरवासियों को सुरक्षा का भरोसा मिला।

फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी दी गई कि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
पुलिस-प्रशासन ने नगरवासियों से अपील की कि रामडोल जुलूस को परंपरा, आस्था और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें। अधिकारियों ने कहा कि नगीना की पहचान हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे से रही है। ऐसे में सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। प्रशासन की तैयारियों और फ्लैग मार्च से साफ है कि रामडोल जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना