स्टार प्लस की नई पहल ‘खटकी तो जीत पक्की’ का हुआ खुलासा

सोशल मीडिया पर कई दिनों के सस्पेंस के बाद सामने आया 'बात खटकी तो जीत पक्की'

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

अगर पिछले कुछ दिनों में आपने स्टार प्लस का इंस्टाग्राम पेज देखा है, तो शायद किसी पोस्ट ने आपको एक पल रुककर दोबारा देखने पर मजबूर किया होगा। और यही तो इस पूरी मुहिम का उद्देश्य था। पिछले कुछ दिनों से स्टार प्लस अपने पोस्ट्स, स्टोरीज़ और कमेंट सेक्शन में लगातार ‘बात खटकी’ का ज़िक्र कर रहा था। इसे देखकर हर किसी के मन में बस एक ही सवाल था, आखिर स्टार प्लस को कौन-सी बात खटक रही है?

लेकिन, बात यहीं नहीं रुकी। स्टार प्लस ने अपने कुछ लोकप्रिय शोज़ के पोस्टर्स में चुपके से छोटे-छोटे बदलाव भी कर दिए। जाने-पहचाने पोस्टर्स में कुछ अलग दिख रहा था, कुछ ऐसा जो पहली नज़र में शायद पकड़ में न आए। फैंस के लिए यह एक मज़ेदार खेल बन गया कि आखिर उनके पसंदीदा शो के पोस्टर में ऐसा क्या बदला है, जो उन्हें ‘खटक’ रहा है।

 फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर  ये खबर भी पढ़े :  फ्लॉप दौर पर छलका दर्द 'मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं': रणवीर 

सस्पेंस तब और बढ़ गया, जब स्टार प्लस के चहेते अरमान-अभिरा, सौम्या-जीत, अप्पू और ईशान-नयोनिका भी इस चर्चा में शामिल हो गए। देखते ही देखते 'बात खटकी' लोकप्रिय ब्रांड्स के कमेंट सेक्शन में भी दिखाई देने लगी। अब हर किसी के मन में एक ही सवाल था, आखिर यह हो क्या रहा है, भाई?

खैर, अब बात समझ आ गई है। अपने शोज़ के एंड पेज और रिवील क्रिएटिव्स के ज़रिए स्टार प्लस ने आखिरकार इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। पिछले कुछ दिनों से हर तरफ नज़र आ रही 'बात खटकी' दरअसल 'बात खटकी तो जीत पक्की' की ओर इशारा था, जो अनिल कपूर के आने वाले रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' से जुड़ा है।

इस पूरी मुहिम के पीछे सोच बेहद आसान है। कई बार कोई छोटी-सी बात आपका ध्यान खींचती है और आपको दोबारा देखने पर मजबूर कर देती है। जो चीज़ बाकी लोगों की नज़र से छूट जाए, वही शायद आपकी नज़र पकड़ ले। और 'इंडिया के टॉप 1%' में ऐसी ही छोटी-सी बात पकड़ लेना आपको बड़ी जीत के और करीब ले जा सकता है। तो अगली बार कोई बात खटके, उसे नज़रअंदाज़ मत करना। क्या पता, वही आपकी 'जीत पक्की' कर दे। 'इंडिया के टॉप 1%' का प्रीमियर 19 सितंबर को रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना