नेपाल बाढ़ में फंसी 97 वर्षीय बुजुर्ग का दर्द, “पानी ने क्यों मारा?”

नेपाल आपदा में फंसी 97 वर्षीय बुजुर्ग महिला का चार घंटे रेस्क्यू के बाद निकाला सकुशल

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

काठमांडू। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। कई इलाकों में घर और संपत्तियां पानी के तेज बहाव में बह गईं, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच नुवाकोट जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 97 वर्षीय गुना माया बोहरा करीब चार घंटे तक मलबे में दबी रहीं।

जानकारी के मुताबिक, 26 अगस्त को नुवाकोट के देविघाट इलाके में नदी किनारे स्थित बुजुर्ग देखभाल केंद्र में गुना माया अपने कमरे में थीं। अचानक आई फ्लैश फ्लड का पानी इमारत की ग्राउंड फ्लोर तक पहुंच गया और उन्हें अपने साथ बहा ले गया। बाद में पानी का बहाव कम होने पर वह मलबे के बीच एक किनारे फंसी मिलीं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर ये खबर भी पढ़े : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

घटना की जानकारी मिलने के बाद उनके रिश्तेदार जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। सेना और पुलिस की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद गुना माया को इलाज के लिए काठमांडू के बीर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रेस्क्यू के बाद उनकी हालत को लेकर बताया जा रहा है कि वह बेहद कम बोल रही हैं और बार-बार एक ही सवाल पूछती हैं—“पानी ने मुझे क्यों मारा?”

नेपाल में आई इस प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान किया है। अब तक 1,243 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं, भोटेकोशी नदी के आसपास और अंडरग्राउंड पावरहाउस की सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश अभी भी जारी है। फ्लैश फ्लड ने नेपाल के कई हिस्सों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। राहत और बचाव दल लगातार प्रभावित इलाकों में अभियान चला रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना