हुसैनाबाद में हत्या की वारदात, विधायक आवास के पास गोलीकांड

विधायक आवास के पास युवक की गोली मारकर हत्या 

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम
  • सुबह 7:30 बजे समझाने-बुझाने के बाद हटाया गया जाम, अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

पलामू। हुसैनाबाद में विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास के समीप बुधवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुरन्दरबिगहा गांव के पास जपला-दंगवार मुख्य सड़क पर हुई। मृतक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भूलन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है। वर्तमान में वह जपला के सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के समीप शिवशक्ति नगर में सपरिवार रहते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छोटू सिंह अपनी स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी कर किसी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उनकी कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद उन्होंने गाड़ी का गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। इसी दौरान उन्हें शरीर के अन्य हिस्सों में भी दो गोलियां लगने की सूचना है। घायल अवस्था में वह मुख्य सड़क से कुछ दूरी तक भागे और फिर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर बाइक से दंगवार की ओर फरार हो गया।

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप ये खबर भी पढ़े : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हादसे का दिया रूप

बताया जा रहा है कि घटनास्थल के आसपास एक अन्य बाइक सवार भी बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। इससे घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। परिजन गंभीर हालत में छोटू सिंह को इलाज के लिए मेदिनीनगर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक के खिलाफ आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी समेत अन्य मामले शामिल हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद या कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

छोटू सिंह की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने देर रात जपला-छतरपुर मुख्य सड़क को सिद्धनाथ पेट्रोल पंप के पास जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर हत्या में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

सड़क जाम के कारण देर रात से सुबह तक आवागमन प्रभावित रहा। हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रदर्शनकारियों व मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे। प्रशासन के आश्वासन के बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

जाम समाप्त होने के बाद मृतक के परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। पुलिस भी उनके साथ मौजूद रही। पुलिस हमलावरों की पहचान, हत्या के कारणों और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना