भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

स्वच्छ ऊर्जा भविष्य और भरोसेमंद सप्लाई चेन भारत-बेल्जियम की साझा प्राथमिकताएं: प्रधानमंत्री

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत और बेल्जियम के संबंध परंपरागत क्षेत्र से आगे बढ़कर रक्षा और स्वच्छ ऊर्जा जैसे रणनीतिक क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। स्वच्छ ऊर्जा भविष्य और भरोसेमंद सप्लाई चेन दोनों देशों की साझा प्राथमिकताएं हैं। अगले पांच वर्षों में हम द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच सैन्य और प्रशिक्षण सहयोग को मजबूत करने पर सहमति बनी है। हम अपनी एजेंसियों के बीच खुफिया जानकारी भी साझा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। वार्ता के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश जोरावर टैंक जैसे आधुनिक रक्षा उपकरणों पर साथ काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के काकिनाड़ा में हम दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन अमोनिया प्रोजेक्ट्स में से एक डेवलप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आज दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। दुर्लभ खनिजों के प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण में सहयोग बढ़ाने का हमने निर्णय लिया है।

भारतीयों की कड़ी मेहनत को कमतर आंकती है राहुल गांधी की टिप्पणी : सीतारमण  ये खबर भी पढ़े : भारतीयों की कड़ी मेहनत को कमतर आंकती है राहुल गांधी की टिप्पणी : सीतारमण

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर में बेल्जियम की विशेषज्ञता और भारत के स्तर एक दूसरे के पूरक हैं। इस दिशा में हम बेल्जियम के आईएमईसी इंस्टिट्यूट को भारत के सेमीकंडक्टर तंत्र से जोड़ने के लिए मिलकर काम करेंगे। वैश्विक विषयों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और बेल्जियम दोनों ही नियम आधारित व्यवस्था, संवाद और कुटनीति पर विश्वास रखते हैं। दोनों देश यूक्रेन और पश्चिम एशिया में संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के प्रयासों का समर्थन करते हैं और आतंकवाद के हर रूप को जड़ से समाप्त करने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं।

अपने वक्तव्य में प्रधानमंत्री में भारत और बेल्जियम के संबंधों को के इतिहास को याद किया और कहा कि हजारों भारतीय सैनिकों का पहले विश्व युद्ध में साहस और बलिदान हमारी साझा स्मृति का अहम हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत की विकास यात्रा दुनिया में भरोसा पैदा कर रही है। इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में आए तिमाही विकास आंकड़ों का उल्लेख किया, जिसमें भारत की जीडीपी को 7.5 प्रतिशत की गति से बढ़ाने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि आज विश्व उथल-पुथल के दौर से गुजर रहा है। दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष की स्थिति है। खाद्य, ईंधन और सप्लाई चेन हर क्षेत्र में अनिश्चितता का प्रभाव बढ़ रहा है। इस चुनौती पूर्ण माहौल में भी भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

भागलपुर। जिले के हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित करोड़ी बाजार से विकास के बड़े-बड़े दावों को आईना...
बिहार 
भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना