यूजीसी-नेट: तीन विषयों की पुनर्परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी

यूजीसी-नेट अंग्रेजी, वाणिज्य, समाजशास्त्र की पुनर्परीक्षा की तैयारी पूरी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की इस साल जून में हुई राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) की तीन विषयों की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की है। इससे अभ्यर्थियों को उन शहरों की जानकारी मिल सकेगी जहां उन्हें परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं। यह पुनर्परीक्षा अंग्रेजी, वाणिज्य शास्त्र और समाज शास्त्र के लिए आयोजित की जाएगी। 

अभ्यर्थी अपनी परीक्षा का शहर यूजीसी-नेट के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे स्लिप डाउनलोड कर लें और परीक्षा से जुड़ी आगे की जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्र से संबंधित विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। एनटीए के अनुसार अंग्रेजी और वाणिज्य की पुनर्परीक्षा आगामी 9 सितंबर को होगी। 

मौसम 31 अगस्त: आज 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 31 अगस्त: आज 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

अंग्रेजी की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और वाणिज्य विषय की परीक्षा उसी दिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। इसके अगले दिन यानी 10 सितंबर को समाजशास्त्र की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि एनटीए ने यूजीसी-नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून के बीच 87 विषयों में आयोजित की थी। हालांकि इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियां पाए जाने के बाद पुनर्परीक्षा कराने का फैसला किया गया। 

एनटीए के मुताबिक इन तीन विषयों के जो अभ्यर्थी दोबारा परीक्षा देने जा रहे हैं, उनसे कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिलने के बाद स्वयं एनटीए ने जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट के बाद एनटीए ने इन तीनों विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का निर्णय लिया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना