ओम बिरला से मिलीं सेशेल्स संसद की अध्यक्ष, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

भारत-सेशेल्स संसदीय संबंधों को नई दिशा देने पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • ओम बिरला बोले- सेशेल्स भारत का विश्वसनीय साझेदार, ‘विजन महासागर’ का किया उल्लेख 

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से बुधवार को सेशेल्स की नेशनल असेंबली की अध्यक्ष अज़ारेल अर्नेस्टा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने भारत और सेशेल्स के बीच संसदीय सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।

बैठक में स्वास्थ्य, डिजिटल परिवर्तन, बुनियादी ढांचे और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने उत्साहपूर्ण माहौल में हुई बैठक को भारत-सेशेल्स के संसदीय संबंधों को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण अवसर बताया।

लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : लखनऊ को मिली खुशबू और हरियाली की नई सौगात, राजनाथ सिंह ने फ्रेगरेंस पार्क का किया लोकार्पण

बिरला ने सेशेल्स की पहली महिला स्पीकर के रूप में लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के लिए अर्नेस्टा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष तथा सेशेल्स की स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी।

बिरला और अर्नेस्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया सेशेल्स यात्रा और वहां की संसद में उनके संबोधन से दोनों देशों के संबंधों को मिली नई ऊर्जा पर प्रसन्नता व्यक्त की। बिरला ने दोनों देशों की संसदों के बीच संसदीय सहयोग बढ़ाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझा विरासत को मजबूत करने पर जोर दिया।

बिरला ने सेशेल्स के सांसदों को भारतीय संसद का भ्रमण करने और देश की समृद्ध लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने सेशेल्स के सांसदों को भारतीय संसदीय व्यवस्था, समिति प्रणाली और संसद पुस्तकालय से परिचित कराने का प्रस्ताव भी रखा।

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भारतीय संसद में तकनीक, नवाचार, डिजिटल संसद और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग से आए बदलावों की जानकारी दी। बिरला ने संसदीय क्षमता निर्माण के क्षेत्र में प्राइड् के माध्यम से भारत के अनुभवों को सेशेल्स के साथ साझा करने की बात कही और सेशेल्स के सांसदों एवं अधिकारियों को प्राइड् के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से लाभ लेने का सुझाव दिया।

दोनों पक्षों ने संस्कृति, शिक्षा और पर्यटन के माध्यम से दोनों देशों के बीच जनसंपर्क को और मजबूत करने तथा ग्लोबल साउथ की आवाज को प्रभावी बनाने के लिए मिलकर काम करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की।बिरला ने हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स को भारत का विश्वसनीय साझेदार बताते हुए ‘विजन महासागर’ में उसकी भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित अन्य बहुपक्षीय मंचों पर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

भागलपुर। जिले के हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित करोड़ी बाजार से विकास के बड़े-बड़े दावों को आईना...
बिहार 
भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना