पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों के साथ की गोष्ठी

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा आज  पुलिस कार्यालय में साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी कर साइबर अपराधों की रोकथाम, जागरूकता एवं विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक  द्वारा शासन द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियानों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि जनपद में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु रोस्टर के अनुसार थाना स्तर पर नियमित जागरूकता अभियान चलाए जाएं। साथ ही तहसील स्तर एवं विद्यालयों में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं एवं आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।

सीएम योगी ने उप्र आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने उप्र आउटसोर्स सेवा निगम का किया शुभारंभ

पुलिस अधीक्षक  द्वारा साइबर अपराध से संबंधित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनपद के सभी थानों पर साइबर सेल द्वारा की जा रही कार्रवाई एवं प्राप्त शिकायतों के संबंध में फीडबैक समय से प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों की बदलती प्रवृत्तियों को देखते हुए पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष रहने, पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने तथा साइबर अपराध की रोकथाम हेतु आमजन में निरंतर जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

*संतकबीरनगर पुलिस साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को सुरक्षित डिजिटल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।*

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट