बारिश में कच्ची दीवार ढही, मलबे में दबकर महिला की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार राजथोक गांव में मंगलवार को तेज बारिश के दौरान कच्ची दीवार अचानक भर-भराकर गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर 56 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और रामादेवी स्थित मान्यवर कांशीराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फुफुवार राजथोक निवासी शंकुतला देवी मंगलवार सुबह करीब पांच बजे अपने घर पर थीं। कई घंटे से हो रही बारिश के कारण मकान की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार गिरने से शंकुतला देवी उसके मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर हालत में महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन चोटें अधिक होने के कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

बार—बार कंधा खिसक रहे मरीज का हुआ सफल इलाज ये खबर भी पढ़े : बार—बार कंधा खिसक रहे मरीज का हुआ सफल इलाज

हादसे की सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस, तहसीलदार शालिनी सिंह और लेखपाल शैलेंद्र वर्मा भी पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी ली।महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट