कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संवाददाता/ दिनेश मिश्रा

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी के हमले से घायल

कलान/शाहजहांपुर। कलान तहसील क्षेत्र में छुट्टा गौवंशियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आवारा गौवंशिय दिन में व रात में हाईवे पर रहते हैं। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग घायल हो जाते हैं। गौवंशियों से टकराकर लोगों की मौत तक हो जाती है।इतना ही नहीं बड़े वाहनों की चपेट में आकर गौवंशियों की भी मौत हो जाती है। मिर्जापुर ढाई गांव में एक सांड ने एक किसान आत्माराम तथा उन्हें बचाने गए युवक कल्लू को पटक- पटक कर घायल कर दिया। ज्ञात हो कि बीते 28 अगस्त को मिर्जापुर में सर्राफा एवं कपड़ा व्यापारी दिनेश चन्द्र गुप्ता पर सांड ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें पटक-पटक कर घायल कर दिया था।इलाज के दौरान उनकी बरेली के एक निजी अस्पताल उनकी हो गयी। तहसील क्षेत्र में जरियनपुर से लेकर मिर्जापुर,थरिया,नौगवां मुबारिकपुर, रुकनपुर,कलान, धर्मपुर,भर्रामई, जखिया, बाराकलां तक आवारा गौवंशिय हाईवे पर स्वच्छंद विचरण करते हैं।यहां तक कि रोड पर ही बैठ जाते हैं। जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। नगरवासियों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से छुट्टा गोवंशो को पकड़कर गौ संरक्षण केन्द्र में भिजवाए जाने की मांग की है। 

 

एरा यूनिवर्सिटी का अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से करार  ये खबर भी पढ़े : एरा यूनिवर्सिटी का अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से करार

क्यों बढ़ रहे आवारा गौवंशिय 

कलान/शाहजहांपुर। कलान मिर्जापुर क्षेत्र में आवारा गौवंशियों की संख्या लगातार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।जिसका मुख्य कारण है कि पशुपालक गौवंशीयों को तब तक पालते हैं।जब तक वह दूध देते हैं।दूध न देने पर पशुपालक उन्हें छोड़ देते हैं। यहां दूध देने वाली गायों को भी पशुपालक दूध निकालने के बाद छोड़ देते हैं। कई पशुपालक गाय का बच्चा अपने घर पर बांध लेते हैं।गायें किसानों की फसल चरने के बाद उसी जगह पहुंचती है जहां उनका बच्चा होता है। प्रशासन को चाहिए कि गाय छोड़ने वाले गौपालकों के विरुद्ध भी कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाये। कानूनी कार्रवाई होने से आवारा गौवंशियों की संख्या में कमी आयेगी।

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट