संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम
संवाददाता/ शकील अहमद खान
परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई। इसमें शाहजहांपुर व पीलीभीत जनपद स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेजों के भैया-बहनों ने प्रतिभाग किया। आचार्य राममोहन मिश्र सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परशुरामपुरी के भैया-बहनों ने विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। प्राप्त उपलब्धियां:**प्रश्न मंच -* तरुण वर्ग में श्रेया शर्मा, दिव्यांशी व दृष्टि पाल तथा किशोर वर्ग में अंश कुमार, अभिनव, अतुल यादव ने *प्रथम स्थान*, बाल वर्ग में अंश यादव, मृदुल मिश्र, विकास पाल ने *द्वितीय स्थान* प्राप्त किया।*कथा कथन में* बहन अनन्या ने *प्रथम स्थान*।*मूर्तिकला में* रंजना ने *प्रथम स्थान* प्राप्त किया।*आशुभाषण में* अर्नव दीक्षित ने *द्वितीय स्थान*।*गीत प्रतियोगिता में* मानसी व *अन्त्याक्षरी में* सिद्धार्थ कुशवाहा, प्रिंस और आशुतोष त्रिपाठी ने *तृतीय स्थान* प्राप्त किया। कुल 17 प्रतिभागियों में से 16 ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किए, जिनमें सर्वाधिक 8 स्वर्ण पदक रहे। यह प्रतियोगिता संकुल प्रमुख चिरौंजीलाल, वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नवीन कुमार गौतम ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं निदेशक कृष्ण पाल सिंह ने तैयारी कराने वाले आचार्यों रामू मिश्रा, ज्ञानेश मिश्रा, कामिनी कुशवाहा, राहुल पाठक, अरविन्द कुमार गौतम, प्रवीण मिश्रा, दिव्यांशु मिश्रा सहित संस्कृति बोध परियोजना के विद्यालय प्रमुख आचार्य अनूप अग्निहोत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि अब आठ सितम्बर को प्रथम स्थान प्राप्त टीमें प्रान्तीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।
