युवती की तालाब में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में मर्का थाना क्षेत्र के अरमार गांव में मंगलवार सुबह 22 वर्षीय युवती का शव गांव के किनारे स्थित रहदन तालाब में मिला। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

अरमार गांव निवासी एक युवक की 22 वर्षीय पुत्री का शव गांव से करीब दाे साै मीटर दूर स्थित रहदन तालाब में मिला। सुबह कुछ ग्रामीणों ने तालाब के किनारे शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मरका थाना पुलिस और क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की।

सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद  ये खबर भी पढ़े : सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद 

मृतका के भाई जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में उसकी बहन ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि मुकदमे को लेकर उस पर लगातार सुलह-समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।

क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि युवती की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

नई दिल्ली। Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर...
टेक-मित्र 
49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

  पंजाब : भारत ने  पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की भारत...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

आज का राशिफल 3 सितंबर 2026 : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष    दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और सक्रियता वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 3 सितंबर 2026 : इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई