49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब लॉन्च प्राइस से 49,500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में यह कटौती कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर की गई है। वहीं, अमेजन पर भी यह फोन अब 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में लिस्ट किया गया है।

कीमत में भारी कटौती
सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। अमेजन पर यह फोन 60,497 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 49,502 रुपये की कटौती की गई है।

मोबाइल सिम खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, आप पर क्या असर? ये खबर भी पढ़े : मोबाइल सिम खरीदने के नियमों में बड़ा बदलाव, आप पर क्या असर?

अमेजन ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर भी फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यहां यह फोन 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत 69,999 रुपये से शुरू हो रही है। साथ ही, बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स
सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई महज 5.6mm है।

Samsung Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 3,900mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 FE ग्लोबली लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy S25 FE का अपग्रेड है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की इंडिया प्राइस अभी अनाउंस नहीं की है। यह फोन साल की शुरुआत में आए Galaxy S26 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल डिवाइस है।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

चीज पनीर ब्रेड रोल : शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप...
खाना पकाना 
बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

इंग्लैंड टीम : पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम अब क्लीन स्वीप...
खेल 
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

ब्लैक कॉफी किस तरह करती है लिवर को प्रोटेक्ट ?

ब्लैक कॉफी: ब्लैक कॉफी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों ब्लैक कॉफी पीने का...
लाइफस्टाइल 
ब्लैक कॉफी किस तरह करती है लिवर को प्रोटेक्ट ?

49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

नई दिल्ली। Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर...
टेक-मित्र 
49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

  पंजाब : भारत ने  पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की भारत...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई