पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 पंजाब : भारत ने  पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की खबरों की निंदा की और पाकिस्तान की शहबाज सरकार से इस घटना की जांच करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने को कहा है। इस खबर पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा,  "हमने पाकिस्तान के नारोवाल ज़िले के सिराज गांव में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की परेशान करने वाली खबरों पर गहरी चिंता जताई है। हम अल्पसंख्यकों के पूजा-स्थल, जो एक सदी से भी पुराना था, के साथ की गई इस निंदनीय तोड़-फोड़ की कड़ी निंदा करते हैं। पाकिस्तान सरकार को अपवित्र किए गए मंदिर को बहाल करने और अपनी मुख्य ज़िम्मेदारी को पूरा करने के लिए तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए।

भारत ने पाकिस्तान पर दिखाया सख्त रुख
भारत ने अपने बयान में कहा, अधिकारियों की साफ़ तौर पर दिख रही उदासीनता और इस सदी पुराने मंदिर की सुरक्षा न कर पाना चिंताजनक है। ऐसी घटनाएं इस बात की साफ़ याद दिलाती हैं कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय लगातार असुरक्षित हैं और उनके धार्मिक अधिकारों और पूजा-स्थलों का गंभीर उल्लंघन हो रहा है। हम पाकिस्तान सरकार से मांग करते हैं कि वह इस घटना की तुरंत और पारदर्शी जांच करे और दोषियों को पूरी तरह से जवाबदेह ठहराए।

नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिनः अब तक 389 लोगों के शव बरामद, 977 व्यक्ति लापता ये खबर भी पढ़े : नेपाल में जलप्रलय का तीसरा दिनः अब तक 389 लोगों के शव बरामद, 977 व्यक्ति लापता

मंदिर गिराए जाने पर पाकिस्तान में भी हुआ विवाद

 नारोवाल में मंदिर को गिराए जाने से पाकिस्तान में भी विवाद खड़ा हो गया है। एक अल्पसंख्यक अधिकार समूह का आरोप है कि पास के एक मदरसे के विस्तार के लिए इस ढांचे को जानबूझकर गिराया गया था। हालांकि, इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ETPB) का दावा है कि भारी बारिश के कारण मंदिर गिर गया। मंदिर को 21 अगस्त को गिरा दिया गया था।

इसके बाद, अल्पसंख्यकों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन 'पाकिस्तान मसीहा मिल्लत पार्टी' (PMMP) ने आरोप लगाया कि लोगों के एक समूह ने ढांचे को गिराया और वहां से ईंटें, गुंबद से धातु की फिटिंग और अन्य सामान हटा दिया। PMMP ने मंदिर गिराने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से संपर्क भी किया। समूह का कहना है कि मंदिर लगभग 125 साल से भी ज़्यादा पुराना था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

चीज पनीर ब्रेड रोल : शाम के समय अगर कुछ क्रंची स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप...
खाना पकाना 
बनाएं चीजी पनीर ब्रेड रोल बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट 

पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

इंग्लैंड टीम : पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी इंग्लैंड टीम अब क्लीन स्वीप...
खेल 
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान

ब्लैक कॉफी किस तरह करती है लिवर को प्रोटेक्ट ?

ब्लैक कॉफी: ब्लैक कॉफी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन दिनों ब्लैक कॉफी पीने का...
लाइफस्टाइल 
ब्लैक कॉफी किस तरह करती है लिवर को प्रोटेक्ट ?

49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

नई दिल्ली। Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर...
टेक-मित्र 
49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

  पंजाब : भारत ने  पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल से अधिक पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने की भारत...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के पंजाब में 125 साल पुराना हिंदू मंदिर तोड़ा गया

उत्तर प्रदेश

कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
उत्तर प्रदेश 
कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
उत्तर प्रदेश 
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई