न्यायालय की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में आज दिनाँक 01.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा, जनपद संतकबीरनगर द्वारा सुरक्षा मुख्यालय, लखनऊ से प्राप्त टीओटी (Training of Trainers) कोर्स के क्रम में  न्यायालय परिसर स्थित मीटिंग हॉल में न्यायालय सुरक्षा में तैनात उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी एवं महिला आरक्षीगण को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान न्यायालय, न्यायाधीशगण, वादकारियों एवं अन्य व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही न्यायालय परिसर में सुरक्षा चेकिंग एवं एक्सेस कंट्रोल के लिए उपयोग किए जाने वाले DFMD, HHMD एवं बैगेज स्कैनर के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण में DFMD, HHMD एवं बैगेज स्कैनर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता एवं संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त आपदा की स्थिति में आपदा प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के संबंध में भी आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।
सभी पुलिसकर्मियों को न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के दौरान सतर्कता एवं सजगता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु के पाए जाने की स्थिति में तत्काल एवं नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही सुरक्षा मुख्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सुरक्षा संबंधी शासनादेशों एवं आदेश-निर्देशों से उपस्थित पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया, जिससे न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाया जा सके।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ। उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आलू विकास की नवीन योजनाओं—भामाशाह भाव...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आलू किसानों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ 

लखनऊ में खौफनाक वारदात, चौकीदार को 15 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान 

400 मीटर बाद खेत में मिला शव लखनऊ। महिगवां में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार सतीश यादव (25) को 15 बार...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में खौफनाक वारदात, चौकीदार को 15 बार चाकू मारकर किया लहूलुहान 

प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

लखनऊ। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले गंभीर कैंसर में से एक है, लेकिन एचपीवी टीकाकरण के माध्यम से इससे...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में चलेगा विशेष एचपीवी टीकाकरण अभियान

भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

लखनऊ। फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति चेक करने के लिए अब प्रदेश के सभी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की रात को...
उत्तर प्रदेश 
भर्ती रोगियों की होगी फाइलेरिया संक्रमण की जांच

सरकारी संस्थानों में होगी हथकरघा उत्पादों की खरीद 

लखनऊ ।  बुनकरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा...