चांदपुर में 5 सितंबर को समाधान दिवस, मंडलायुक्त सुनेंगी शिकायतें

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में होगा आयोजन, एक करोड़ से अधिक लागत वाली दो परियोजनाओं का भी करेंगी भौतिक निरीक्षण

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता

बिजनौर। जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए शनिवार, 5 सितंबर को तहसील चांदपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल संगीता सिंह करेंगी। इस दौरान मंडलायुक्त सहित जनपद एवं तहसील स्तर के अधिकारी आमजन की शिकायतें सुनेंगे और उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी जसजीत कौर के अनुसार चांदपुर तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। अधिकारियों को शिकायतों का निस्तारण महज औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए मौके की स्थिति का परीक्षण कर गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

योगी ने यूपी में एच1एन1 जांच मुफ्त करने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी  ये खबर भी पढ़े : योगी ने यूपी में एच1एन1 जांच मुफ्त करने के दिए निर्देश, अलर्ट जारी

प्रशासन की ओर से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिकायतों की नियमित समीक्षा के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

दो बड़ी परियोजनाओं का करेंगी निरीक्षण
संपूर्ण समाधान दिवस के उपरांत मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल एक करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली दो परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण भी करेंगी। निरीक्षण के दौरान परियोजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की जानकारी भी ली जाएगी।

अन्य तहसीलों में भी होगा आयोजन
चांदपुर तहसील के अतिरिक्त जनपद की अन्य तहसीलों में भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। इन तहसीलों में संबंधित अधिकारी अध्यक्षता करते हुए आमजन की शिकायतें सुनेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के समाधान के लिए निर्धारित दिवस पर संबंधित तहसील में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

भागलपुर। जिले के हबीबपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित करोड़ी बाजार से विकास के बड़े-बड़े दावों को आईना...
बिहार 
भागलपुर में विकास बदहाल, जर्जर सड़क खुद बनाने को मजबूर ग्रामीण

यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

अहमदाबाद। गुजराती फिल्म संगीत, लोकसंगीत और सुगम संगीत के दिग्गज संगीतकार एवं गायक गौरांग व्यास भले ही हमारे बीच से...
गुजरात 
यादें छोड़ गए गौरांग व्यास...धुनों के साथ दिलों में जिंदा रहेंगे: मोदी

भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

प्रधानमंत्री मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार...
राष्ट्रीय 
भारत-बेल्जियम के मजबूत रिश्तों पर पीएम मोदी ने साझा किए विचार

बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

राहत और बचाव अभियान के लिए प्रशासन ने 36 नावों को लगाया नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लगातार...
राष्ट्रीय 
बिहार से यूपी तक बाढ़ का भय, वाराणसी में 407 परिवार दुसरी जगह शिफ्ट

उत्तर प्रदेश

नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

रामनाथ सिंह, बिजनौर संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
नगीना में सौहार्द और सुरक्षा के बीच निकलेगा रामडोल जुलूस

मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की ऑल इंडिया बैठक में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने चुनावी रणनीति को लेकर बड़ा फैसला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मायावती का बड़ा फैसला: अब अकेले चुनाव लड़ेगी बसपा

डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नोएडा में अप्रैल 2026 में हुए श्रमिक आंदोलन से जुड़े मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक...
उत्तर प्रदेश 
डीएम साहब का आदेश मनमाना, कोर्ट ने ठोका 5 लाख का जुर्माना