परमार्थ विद्या मंदिर में जन्माष्टमी पर गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष

परमार्थ विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्म

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

ऋषिकेश। परमार्थ विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को जीवन में धर्म, प्रेम, विवेक, करुणा, साहस और कर्तव्य को जागृत करने के संकल्प-पर्व के रूप में मनाया।

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उस दिव्य क्षण का स्मरण है, जब अंधकार के मध्य प्रकाश का प्राकट्य हुआ। यह केवल द्वापर युग की एक घटना नहीं, बल्कि मानव-चेतना के लिए सनातन संदेश है कि जब जीवन के भीतर भय बढ़ता है, जब सत्य पर संकट आता है, जब अधर्म अपना प्रभाव बढ़ाता है, तब ईश्वर किसी न किसी रूप में हमारे भीतर सत्य का दीप प्रज्वलित करते हैं।

विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे ये खबर भी पढ़े : विदेश में बच्चे, अकेले बुजुर्ग; दरवाजे पर पुलिस पहुंची तो भावुक हो उठे

जन्माष्टमी हमें यह भी स्मरण कराती है कि श्रीकृष्ण का जन्म किसी राजमहल में नहीं, बल्कि कारागार के अंधकार में हुआ। यह सनातन दर्शन का अत्यंत गहरा संदेश है, परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, दिव्यता को जन्म लेने से कोई कारागार रोक नहीं सकता। बाहर का अंधकार प्रकाश को रोक नहीं सकता, यदि भीतर विश्वास जीवंत हो।

परमार्थ विद्या मन्दिर में बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की झाँकी, भक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जन्मोत्सव की दिव्यता को जीवंत किया। नन्हे-नन्हे बालकों का कृष्ण-राधा स्वरूप अत्यंत आकर्षित करने वाला था, यह हमारी उस सनातन परंपरा का सुंदर प्रतिबिंब था जिसमें संस्कार पुस्तकों से पहले उत्सवों के माध्यम से बच्चों के हृदय में उतरते हैं।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 17.35.20

श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के ऐसे अद्भुत व्यक्तित्व हैं जिनमें जीवन का कोई एक पक्ष नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवन समाहित है। वे माखनचोर भी हैं और मनमोहन भी, बालसखा भी हैं और जगद्गुरु भी, बांसुरीधर भी हैं और सुदर्शनधारी भी। वे प्रेम की मधुरता भी सिखाते हैं और धर्म की दृढ़ता भी। वे जीवन से भागने का मार्ग नहीं बताते, बल्कि जीवन के मध्य खड़े होकर उसे धर्ममय बनाने की कला सिखाते हैं।

भगवद्गीता में श्रीकृष्ण अर्जुन को केवल युद्ध करना नहीं सिखाते, वे अपने भीतर के मोह, भय और भ्रम से युद्ध करना सिखाते हैं। यही शिक्षा आज के बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज का कुरुक्षेत्र बाहर से अधिक भीतर है, तुलना, तनाव, असफलता का भय, सोशल मीडिया का आकर्षण, त्वरित सफलता की चाह और सही-गलत के बीच बढ़ता भ्रम। ऐसे समय में श्रीकृष्ण की गीता युवा मन को बताती है कि अपने कर्तव्य पर विश्वास रखो, कर्म को पूजा बनाओ और परिणाम की चिंता से स्वयं को मुक्त करो। परमार्थ विद्या मन्दिर का परिसर भक्ति, उल्लास और संस्कारों से सराबोर रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

यमुनानगर: यमुनानगर के फतेहपुर पुल के पास गुरुवार को नहर किनारे एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। मृतक...
हरियाणा 
नहर किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण प्रभारी सचिव शुचि...
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: बीजलपुर नर्सरी में जिला स्तरीय वन महोत्सव, 500 से अधिक पौधों का रोपण

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश

बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मकनपुर के मजरा नारायनजोत में गुरुवार दोपहर...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच में तालाब में डूबे दो मासूम, NDRF ने निकाले शव

संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
संतकबीरनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अपहृता को किया गया बरामद

कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कमरे में संदिग्ध हालात में मिले नवदंपति के शव,तीन माह पहले हुई थी शादी

सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दो दिवसीय प्रवास पर गुरुवार को मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 978.24...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने मथुरा काे दी 1,051 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात