एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान
मथुरा। जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और दरोगा पंकज यादव ने गोकुल बैराज के पास कथित तौर पर अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। माथे में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मृतक दरोगा पंकज यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी थे और वर्तमान में मथुरा में एसपी ट्रैफिक के पेशकार के पद पर तैनात थे। गुरुवार शाम जब वह गोकुल बैराज के पास मौजूद थे, तभी उन्होंने यह कदम उठाया। अचानक चली गोली की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तब तक उनकी माैत हो चुकी थी।
ये खबर भी पढ़े : कलान, मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीयचूंकि घटना के समय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जिले के दौरे पर मौजूद थे, इसलिए इस दुखद घटना के सामने आते ही पुलिस और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
---------
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
