पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (जीएलओएफ) और हिमस्खलन के जोखिमों से निपटने की तैयारियों के लिए एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में नेपाल में जीएलओएफ के चलते बाढ़ आई थी जिससे बड़े स्तर पर जनहानि हुई है। गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि जीएलओएफ और हिमस्खलन से निपटने की रणनीतियां केवल प्रतिक्रिया-केंद्रित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जोखिम-सूचित योजना, निवारक शमन उपायों और सामुदायिक स्तर की तैयारियों पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने राज्यों को वर्ष 2024 में स्वीकृत केंद्र सरकार की जीएलओएफ शमन परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु की तरह हैं भारतीय समुदाय: पीएम मोदी ये खबर भी पढ़े : भारत और उज्बेकिस्तान के बीच जीवंत सेतु की तरह हैं भारतीय समुदाय: पीएम मोदी

समीक्षा बैठक में संवेदनशील ग्लेशियल झीलों और बर्फ से ढके क्षेत्रों की निरंतर निगरानी तथा उच्च जोखिम वाले स्थानों की पहचान, चेतावनी प्रणालियों को मजबूत करना और अंतिम छोर तक समयबद्ध सूचना का प्रसार, राज्य एजेंसियों, जिला प्रशासन और वैज्ञानिक-तकनीकी संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बनाना और जल-प्रवाह मार्गों का निर्धारण, निकासी की योजनाएं और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की पूर्व तैनाती पर जोर दिया गया।

बैठक का समापन अंतर-एजेंसी समन्वय को निरंतर बनाए रखने और नियमित रूप से सूचनाओं के आदान-प्रदान के निर्देशों के साथ हुआ, जिससे हिमालयी क्षेत्रों में जनहानि और संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

इस बैठक में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिवों तथा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों (एसडीएमए) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

लखनऊ। एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी पाये गये। जिसमें दो रोगी एडमिट व सात रोगी होम आइसोलेशन में...
उत्तर प्रदेश 
 एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के नौ नये रोगी मिलें

एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत पीड़ितों को दी जाने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
एससी-एसटी एक्ट के संभावित दुरुपयोग को लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में हाे जांच : हाईकोर्ट

आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

बिजनौर। आगामी त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी एवं पटाखों के सुरक्षित क्रय-विक्रय और निर्माण को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर...
उत्तर प्रदेश 
आतिशबाजी की दुकानों व फैक्ट्रियों पर निगरानी, डीएम ने किया निरीक्षण

गन्ना संस्थान में 52 रुपये किलो चीनी उपलब्ध

लखनऊ।  चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग जनता को  52 रुपये प्रति किलो की दर से चीनी उपलब्ध करा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गन्ना संस्थान में 52 रुपये किलो चीनी उपलब्ध

सहारनपुर : स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी का शक्ति प्रदर्शन

अखिलेश यादव को सीधी चुनौती-हिम्मत है तो खुलकर गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग करें, किसान लॉबी मजबूत करने का...