छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय मांग-पत्रराकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर बोला तीखा हमला

मथुरा। मथुरा के डैंपियर नगर स्थित किसान भवन में गुरुवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन का दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान चिंतन शिविर भव्यता और अनुशासन के साथ संपन्न हो गया। भगवान श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि पर आयोजित इस शिविर के दूसरे दिन देश और प्रदेशभर से पहुंचे हजारों किसानों ने शिरकत की।शिविर के मुख्य वक्ता और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सोची-समझी रणनीति के तहत किसानी और किसानों को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।छाता शुगर मिल का विशेष जिक्र करते हुए टिकैत ने कहा कि जिस जनपद में प्रदेश के गन्ना मंत्री मौजूद हों, उसी जिले में आज तक छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है। इसके अलावा उन्होंने आलू किसानों की बदहाली और समस्याओं पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वाेपरि है और किसी भी संगठन विरोधी गतिविधि में लिप्त पाए जाने वाले पदाधिकारी पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का लक्ष्य निर्धारित ये खबर भी पढ़े : अंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना का लक्ष्य निर्धारित

वहीं प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा और प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से आह्वान किया कि किसान विरोधी नीतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी किसान बिरादरी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा तथा गांव-गांव जाकर संगठन का व्यापक विस्तार करना होगा।चिंतन शिविर के दौरान गन्ना भुगतान, छाता शुगर मिल के जल्द संचालन, आलू किसानों की समस्याओं और विभिन्न स्थानीय प्रशासनिक मुद्दों पर गहन मंथन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने तहसीलदार सदर अमित त्रिपाठी को अपनी विभिन्न मांगों से जुड़ा 11 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा, जिस पर उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मंच संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी ललित शर्मा ने किया तथा अध्यक्षता दादा हुकम सिंह ने संभाली। कार्यक्रम में विजेंद्र सिंह यादव, परविंदर अवाना, विमल तोमर, बबली त्यागी, कैप्टन बच्चू सिंह सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और स्थानीय स्तर के तमाम प्रमुख पदाधिकारी एवं हजारों अन्नदाता किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

संत कबीर नगर,   जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक  
उत्तर प्रदेश 
पराविधिक स्वयं सेवकगण करें लोक अदालत एवं मध्यस्थता का प्रचार - न्यायिक अधिकारी

सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से मरीजों को किफायती दरों पर मिलेगा लाभ कैंसर, हृदय रोग, न्यूरोलॉजी समेत कई जटिल बीमारियों की...
राष्ट्रीय 
सफदरजंग अस्पताल में हाईटेक जांच सुविधाओं का नड्डा ने किया उद्घाटन

एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

मथुरा।  जिले में गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एसपी ट्रैफिक के पेशकार और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एसपी ट्रैफिक के पेशकार दारोगा ने सरकारी पिस्टल से गोली मारकर दी जान

पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने गुरुवार को दिल्ली में हिमालयी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में ग्लेशियल...
राष्ट्रीय 
पहाड़ी झीलों-हिमस्खलन से निपटने की तैयारी पर केंद्र की समीक्षा

मप्र में जन्माष्टमी की धूम, 100 करोड़ के गहनों से सजेंगे राधा-कृष्ण

प्रदेशभर में होंगे सांस्कृतिक आयोजन, 7500 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों में होगी विशेष साज-सज्जा डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के शामिल ​होने...
राष्ट्रीय  धर्म-आध्यात्म  मध्य प्रदेश 