पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने 04 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा ड्यूटी के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता बरतने के मामले में थाना दुधारा के 04 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि हरीश द्विवेदी जी, राष्ट्रीय महामंत्री, भाजपा के जनपद बस्ती आगमन/भ्रमण के अवसर पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पॉलिटेक्निक चौराहा, जनपद बस्ती पर लगाई गई थी। उक्त ड्यूटी में थाना दुधारा पर नियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर उपस्थित न होकर कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता का प्रदर्शन किया गया।
*निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों का विवरण*
• मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन थाना दुधारा
• आरक्षी रंजन कुमार राजभर थाना दुधारा
• आरक्षी भीम कुमार थाना दुधारा
• आरक्षी दुर्गेश यादव थाना दुधारा
उक्त पुलिसकर्मियों को उत्तर प्रदेश के अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की (दण्ड एवं अपील) नियमावली, 1991 के नियम-17(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
निलंबन अवधि में उक्त पुलिसकर्मियों का सम्बद्धीकरण पुलिस लाइन, जनपद संतकबीरनगर में रहेगा। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
*पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ड्यूटी एवं कर्तव्यों के निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।*
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
