डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंको के सीडी-रेशियो के समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंको के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पी0एन0बी0, यूनियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यू0पी0 ग्रामीण बैंक को ऋण जमा अनुपात सीडी रेशियों को ठीक करने के सख्त निर्देश दिये साथ ही पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सभी क्षेत्रो में खराब प्रदर्शन पर नराजगी व्यक्त करते हुए निदेर्शित किया गया कि आप अपने उच्च अधिकारी के साथ अलग से एक बैठक करेगें। 
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सरकारी योजनाओं के सापेक्ष बैंको में लम्बित ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत करते हुए पात्र आवेदकों को ऋण वितरित करना सुनिश्चित करें और यदि पत्रावली अथवा आवेदन की प्रक्रिया अथवा आवेदक की पात्रता में कोई कमी है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर स्पष्ट रूप से कारण का उल्लेख करते हुए ही पत्रावली को अस्वीकृत किया जाये, अनावश्यक रूप से सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में बैंको की लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित बैंक अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। 
बैठक में सभी सरकारी योजनाएं जैसे सीएम युवा, पीएम स्वनिधि, पीएमएफएमई, पीएम सूर्य घर, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि में जनपद के बैंको को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष योजनावार प्रगति की जानकारी सम्बंधित विभागीय अधिकारी एवं बैंक के प्रतिनिधि से प्राप्त करते हुए निर्देशित किया कि ऋण पत्रावलियों को बैंको में लम्बित न किया जाए। अपूर्ण पत्रावली को सम्बंधित विभाग बैंक एवं आवेदक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराते हुए नियमानुसार ऋण पत्रावलियों को स्वीकृत कर दिया जाए। बैठक में पिछली कार्यवृत्ति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। 
जिलाधिकारी ने बैंकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपने ऋण वितरण को गतिशील करें ताकि सीडी रेशियो में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने में बैकों का बहुत बड़ा योगदान है। इसमें रूचि लेते हुए बैंक अधिकारी लम्बित पत्रावलियों का अबिलम्ब निस्तारित करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर पी0डी0 विजयन्त कुमार, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 प्रवीण कुमार शुक्ल, आरबीआई के प्रतिनिधि पल्लवी सोम, लीड बैंक अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार वर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग जितेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुुद्रगुप्त मल्ल, ई0ओ0 नगर पालिका खलीलाबाद, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी एवं बैंकों के जिला समन्वयक आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

आए दिन होती है दुर्घटनायें, कई लोगों की हो चुकी है मौत , ढाई गांव में दो और लोग नंदी...
कलान,मिर्जापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का आतंक, हाईवे पर घूमते हैं छुट्टा गौवंशीय

संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

परशुरामपुरी/शाहजहांपुर। संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को संकुल स्तरीय प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर, पीलीभीत में सम्पन्न हुई।...
संकुल स्तरीय संस्कृति महोत्सव में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, परशुरामपुरी ने लहराया परचम

भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को 7.8 फीसदी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर...
कारोबार 
भारत की 7.8% आर्थिक वृद्धि वास्तविकता, आलोचकों पर बरसे गोयल

मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन जिले की कसरावद तहसील के ग्राम पानवा में...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: खरगोन में 106 करोड़ की भदोरा इंडस्ट्रीज का लोकार्पण

शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

शिवपुरी। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि...
मध्य प्रदेश 
शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर का भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश

महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। महाराष्ट्र के ठाणे ग्रामीण जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में सर्राफा कारोबारी से 61.50 लाख रुपये की लूट के...
उत्तर प्रदेश 
महाराष्ट्र की 61.50 लाख लूट का प्रयागराज में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

शहनूर अली तहसील प्रभारी निघासन
उत्तर प्रदेश 
चकमार्ग पर कब्जा कर खड़ी कर दी पक्की दीवार, राजस्व टीम ने ढहाई

वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जीवनदायिनी गंगा की सहायक नदी वरूणा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में बाढ़ से निपटने को बनेंगे फ्लड पिलर, अलर्ट