विद्यालय में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बने नन्हे-मुन्ने बच्चे
विद्यालय के कार्यक्रम में भक्तिमय हुए अभिभावक
सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
मोहनलालगं,लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पीएम श्री विद्यालय निगोहां गांव में भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाने के साथ ही नृत्य, भजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका ममता वर्मा, ग्राम प्रधान अभय दीक्षित समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कार, संस्कृति और रचनात्मकता का विकास होता है। बच्चों की प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
