12,768 राजस्व वाद लंबित मिलने पर डीएम नाराज, जल्द निस्तारण के निर्देश

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित राजस्व वादों की समीक्षा की। जिले की पांचों तहसीलों में कुल 12,768 राजस्व वाद लंबित पाए गए। इनमें बदायूं तहसील में 3,649, बिसौली में 2,982, दातागंज में 2,506, बिल्सी में 1,863 तथा सहसवान में 1,768 वाद शामिल हैं। लंबित वादों की स्थिति पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।

समीक्षा में सामने आया कि एक वर्ष से अधिक और तीन वर्ष से कम अवधि के 2,077, तीन वर्ष से अधिक के 248 तथा पांच वर्ष से अधिक पुराने 111 वाद लंबित हैं। डीएम ने पांच वर्ष से अधिक पुराने वादों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने स्तर से तहसीलों में लंबित वादों की समीक्षा कर प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आगामी समीक्षा बैठक में की गई कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। राजस्व संहिता की धारा 116, 24 एवं 34 के लंबित वादों की भी समीक्षा कर इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

एसडी ग्लोबल स्कूल पर अतिरिक्त शुल्क की जांच की मांग ये खबर भी पढ़े : एसडी ग्लोबल स्कूल पर अतिरिक्त शुल्क की जांच की मांग

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

तहसीलदार को सौंपा 11 सूत्रीय मांग-पत्रराकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों पर बोला तीखा हमला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छाता शुगर मिल का चालू न हो पाना किसानों के साथ सीधा छल है: राकेश टिकैत

किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
किन्नर के घर से चेलों ने ही उड़ाए 90 हजार और जेवरात, जांच तेज

प्रयागराज में दोस्त की हत्या, रीवा में फेंका शव

पिस्टल, कार और चार मोबाइल बरामद